24Express news Aligarh date 21/02/19 9:30 pm
   Jitendra Garg


उतर प्रदेश सरकार 42 तहसीलदारों के किये तबादले
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उतर प्रदेश सरकार ने 42तहसीलदारो के किये तबादले,अलीगढ़ में तैनात तहसीलदार राजेश कुमार का हाथरस,तहसीलदार गौतम सिंह का ओरैया,तहसीलदार कौशल कुमार का जालौन,तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव का पीलीभीत में हुआ तबादला वहीं मेरठ में तैनात तहसीलदार संतोष कुमार का और भदोई में तैनात तहसीलदार राजन्नन दुबे का अलीगढ़ में तहसीलदार के पद पर हुआ तबादला

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर यूपी को लेकर बड़ी बैठक, 29 सांसदों का कट सकता है टिकट
यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर देर रात बड़ी बैठक हुई। दो घंटों तक चली मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ,दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहे।बाद में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए।जिसमें बीजेपी की यूपी ईकाई की रिपोर्ट पर लंबी चर्चा हुई।इस रिपोर्ट में 29 सांसदों के टिकट काटने की सिफ़ारिश की गई है।ख़बर है कि एक सर्वे के आधार पर ये प्रस्ताव रखा गया है।बीजेपी के दो सांसदों ने इस बार लोकसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा ज़ाहिर की है। वहीं कई ऐसे एमपी हैं जिनका रिपोर्ट कार्ड ख़राब है।उनके बदले किसी और को चुनाव लड़ाने की सिफ़ारिश की गई है।ओडिशा के दौरे से लौटे योगी आदित्यनाथ को बीजेपी अध्यक्ष की ओर से दिल्ली बुला लिया गया था।जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य मेरठ से लौट कर पहले से दिल्ली में ही थे।दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मंगलवार से ही यहां मौजूद थे। जिन सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं,उनके नाम का ख़ुलासा इसीलिए नहीं किया जा रहा है क्योंकि वे अपनी टिकट बचाने के लिए दिल्ली का चक्कर ना लगाने लगें।मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त 24 फरवरी को सीधा बैंक खाते में भेज सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार 25 फ़रवरी को होगी इंटर की गणित की परीक्षा,एक समाचार पत्र में भूलवश छपी खबर में गणित परीक्षा की तारीख है गलत
एक समाचार पत्र में त्रुटिवश इंटर का गणित पेपर दिनांक 20 फरवरी को होना प्रकाशित हुआ हैं जिसका डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा ने खंडन किया है।उन्होंने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार 25 फरवरी को द्वितीय पाली में इंटर के गणित की परीक्षा सम्पन्न होगी।इसी के अनुसार इंटर गणित की परीक्षा की समस्त कार्यवाही की जाएगी।किसी भी त्रुटि के लिए संबंधित केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक,पर्यवेक्षक उत्तरदाई होंगे।

भारत वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार,न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर पहुंचा
न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की सीरीज 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था।भारत आईसीसी की नयी वनडे इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।आईसीसी की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 126 अंकों के साथ पहले और भारत (122 अंक) दूसरे स्थान पर है।इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड (112) का नंबर आता है।न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की सीरीज 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था।उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत से एक अंक मिला और अब वह दक्षिण अफ्रीका (111 अंक) को पीछे छोड़ने में सफल रहा।बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और उसके अब 90 अंक हैं लेकिन वह सातवें स्थान पर बना हुआ है।पाकिस्तान (102) और आस्ट्रेलिया (100) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

जीएसटी परिषद ने कारोबारियों को 22 फरवरी तक रिटर्न दाखिल करने का दिया मौका
सरकार ने जनवरी माह के लिए जीएसटी रिटर्न फॉर्म (जीएसटी -3बी) भरने के लिए कारोबारियों को 2 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।जीएसटी परिषद ने कारोबारियों को 22 फरवरी तक रिटर्न दाखिल करने का मौका दिया है।इस फैसले से छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा सहूलियत मिलेगी।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि कश्मीर की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां 28 फरवरी तक रिटर्न दे सकेंगे।पहले अंतिम तिथि 20 फरवरी थी।

5 साल भी जादू बरकरार, 83 प्रतिशत लोगों ने कहा- 2019 में फिर आएगी मोदी सरकार
देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है,राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं।इस बीच,टाइम्‍स मोगा ऑनलाइन पोल के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को बड़ा समर्थन मिलता दिख रहा है। सर्वेक्षण के नतीजों से जाहिर होता है कि 83 प्रतिशत लोगों ने 2019 के चुनाव में भी बीजेपी के शानदार प्रदर्शन और पीएम मोदी के नेतृत्‍व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की उम्‍मीद जताई है।देश में आगामी कुछ सप्‍ताहों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।इस बीच टाइम्स ग्रुप के सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले तीन-चौथाई से अधिक लोगों (83.89 प्रतिशत) ने पीएम मोदी को भी अब भी इस पद के लिए पहली पसंद बताया और कहा कि अगर आज चुनाव होता है तो पीएम पद के लिए वह उनकी पहली पसंद होंगे।करीब इतने ही लोगों (83.03 प्रतिशत) का मानना है कि चुनाव के बाद पीएम मोदी की अगुवाई में ही एनडीए सरकार बनेगी।

इलाज में लापरवाही के कारण 14 वर्षीय राबिया की हुई मौत,मां भगवती हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त
29 जुलाई 2018 को जलाली निवासी परवेज हुसैन की बेटी राबिया (14 वर्षीय),आसमां व दामाद राशिद पनैठी पर बाइक फिसलने से घायल हो गए।सभी को दीनदयाल अस्पताल लाया गया।आरोप है कि दीनदयाल अस्पताल से दलाल गुमराह कर उन्हें एंबुलेंस से मां भगवती हॉस्पिटल ले गए।यहां आसमां को कुछ घंटे बाद छुट्टी दे दी गई। राबिया को वेंटिलेटर पर ले लिया गया।राशिद को ड्रिप आदि चढ़ाई जाने लगी।राशिद को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए।आरोप है कि रात में ही नर्सिंग होम में 50 हजार रुपये व सुबह फिर 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। आरोप है कि राबिया को वेंटिलेटर के बाद भी रात भर कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं रहा।सुबह उसकी मौत हो गई।दोपहर में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों को मौत का पता चला तो हंगामा कर दिया।कार्सी पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम कराया।स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित पिता परवेज डीएम चंद्र भूषण सिंह से मिले। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएमओ डॉ पीके शर्मा ने जांच कराई।सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरओ कंपनी के अफसरों ने कारोबारी के यहां मारा छापा
वाटर प्यूरीफायर केंट कंपनी के अफसरों ने मंगलवार को रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी सिनेमा के सामने कारोबारी के यहां छापा मारा,लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सुनील जयसवाल कंपनी के डीलर हैं।इनकी एके ट्रेडर्स के नाम से कंपनी है।किसी ने शिकायत की,यह कैंट कंपनी की आड़ में नकली आरओ बेच रहे हैं।कंपनी की जांच विंग के 8 अफसरों ने मीनाक्षी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में छापा मारा।प्रतिष्ठान व गोदाम में बारीकी से जांच की। कंपनी के इंजीनियर व मार्केटिंग अफसरों को एक भी पीस नकली नहीं मिला।चौकी प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार के नकली माल की बरामदगी नहीं हुई है।

26 फरवरी को योगी और जेपी नड्डा आ सकते हैं अलीगढ़
207 करोड़ की लागत से एटा में बन रहे अस्पताल के उद्घाटन के लिए 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अलीगढ़ होकर जाएंगे।वह हवाई जहाज से अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर उतरेंगे और संभवतः यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा एटा रवाना होंगे। उनके साथ राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के  जाने की भी सम्भावना है।गत दीवस नई चीनी मिल की मांग को लेकर किसानों से हुई समझौता वार्ता के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसके संकेत दिए थे। किसानों को आश्वासन दिया गया था कि यदि मुख्यमंत्री अलीगढ़ आते हैं तो उनकी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से यहीं वार्ता करा दी जाएगी। यदि उनका कार्यक्रम रद्द होता है तो लखनऊ में उनसे वार्ता करायी जायगी।हालांकि मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री का कार्यक्रम अधिकृत रूप से घोषित अभी नहीं हुआ है।

धरना प्रदर्शन में डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया नायब तहसीलदार राजकुमार गुप्ता को
धनगर समाज को अब एससी(अनुसूचित जाति) का ही प्रमाण पत्र मिलेगा।संघर्ष समिति के दर्जनों पदाधिकारियों ने बुधवार को कोल तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया।अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह धनगर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 26 मार्च 2018 को ही धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने का पत्र जारी कर दिया है।डीएम ने भी 2 फरवरी को सभी तहसीलों के एसडीएम को पत्र लिखकर निर्देश दे दिए, लेकिन यह प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है।लेखपाल रिपोर्ट लगाने को ही तैयार नहीं है।धरना-प्रदर्शन में डीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार राजकुमार गुप्ता को सौंपा गया।मौके पर भूपेश बघेल,बनी सिंह बघेल, जवाहरलाल बघेल,प्रेमपाल सिंह, देवी सिंह,प्रताप सिंह धनगर मौजूद रहे।एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से आदेश आया है,उसका हर हाल में पालन होगा।धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिलेगा।

लखनऊ में सीएम के दर पर हैं, बिना मुलाकात किए वापस नहीं जाएंगे:शिवदत्त शर्मा
जट्टारी स्थित श्री श्याम पुरुषोत्तम गौशाला के संचालक सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि वह लखनऊ में सीएम के दर पर हैं,बिना मुलाकात किए वापस नहीं जाएंगे।गौशाला में चारा खत्म हो गया है।एक माह से सीएम से मिलने की कोशिश कर रहा हूं,मगर मुलाकात नहीं हुई।गौशाला की स्थिति देखी नहीं जा रही है।पहले गौशाला में 2700 गोवंश थे।सीएम के निर्देश पर आवारा पशुओं को भी उनकी गौशाला में भेज दिया गया।अब 4200 गौवंश हैं।एक दिन का खर्च एक लाख के करीब आता है। दानदाता भी अब मदद नहीं करते उन्हें लगता है कि सरकार तो मदद कर रही है।शिवदत्त ने कहा कि गौशाला घोर आर्थिक संकट में है।वेतन न मिलने से कर्मचारी भागने लगे हैं।चारा भूसा का अभाव है।सीएम गायों की सेवा की तो बात करते हैं,मगर मुलाकात नहीं करते।अब बिना मिले अलीगढ़ नहीं लौटूंगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 26 फरवरी को अयोध्या जमीन विवाद की सुनवाई करने का किया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-विवादित ढांचा जमीन विवाद मामले की सुनवाई 26 फरवरी को करने का फैसला किया है।इस मामले की सुनवाई पांच सदस्यीय संविधान पीठ करेगी।पीठ में प्रधान न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोब्डे,जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़,जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा जारी ताजा नोटिस में कहा गया है कि अयोध्या भूमि विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं पर 26 फरवरी को सुनवाई होगी। मुख्य मामलों के अलावा संविधान पीठ इस मुद्दे से जुड़े मामलों में दायर अलग-अलग याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगी।इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होनी थी,लेकिन जस्टिस बोब्डे की अनुपस्थिति की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 29 जनवरी के लिए स्थगित कर दी थी।

24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें
  Jitendra Garg
   9359080748
Share To:

Post A Comment: