मृतकों में बकरीदन साह, हुस्नतारा खातून, सफ्रिना खातून और हसमुद्दीन मिया हैं. जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
(आशीष सिंघल )
बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां घर में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में एक पांच वर्षीय बच्ची भी शामिल है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. कहा जा रहा है कि इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कुचायकोट के बखरी गावं की है. कहा जा रहा है कि आग पहले एक झोपड़ीनुमा घर में लगी थी. फिर देखते ही देखते कई अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. मृतकों में बकरीदन साह, हुस्नतारा खातून, सफ्रिना खातून और हसमुद्दीन मिया शामिल हैं. जबकि गंभीर रूप से झुलसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
मृतक के परिजन अनवर अंसारी ने बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे. तभी अचानक बचाओ- बचाओ की आवाज आने लगी. जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उनके घर में से आग की लपटें निकलने लगीं. हालांकि, इस दौरान घर के सदस्यों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक झुलसने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही देर रात डीएम भी सदर अस्पताल पहुंच गए. घटनास्थल पर कई पदाधिकारियों को भेज दिया गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इस घटना में चार लोगो की मौत हुई है. आग लगने की मुख्य वजह अभी तक क्या है इसका पता नहीं लग पाया है. उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह शोर्ट सर्किट या फिर कुछ और भी हो सकती है.
साभार न्यूज़ 18


Post A Comment: