24Express news Aligarh date 22/02/19 8:30 pm
       Jitendra Garg

पाक के खिलाफ भारत का बड़ा कदम पाकिस्तान जाने वाले पानी पर लगाई रोक
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए वहां को जाने वाला पानी रोक दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस पानी को मोड़कर कश्मीर और पंजाब को दिया जाएगा। इसके पहले गडकरी ने बुधवार को बागपत में पाकिस्तान को पानी रोकने की बात कही थी। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।गड़करी ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हम पाकिस्तान को दिए जाने वाले अपने हिस्से के पानी को रोकेंगे। इस पानी को पूर्वी नदियों और सप्लाई के जरिए जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लोगों के लिए भेजा जाएगा। रावी नदी पर शाहपुर- कांडी डैम का निर्माण शुरू हो चुका है।गडकरी ने कहा है कि सभी परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया है। इन तीनों नदियों पर बने प्रॉजेक्ट्स की मदद से पाक को दिए जा रहे पानी को अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर की नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। भारत इन तीन नदियों का पानी यमुना में छोड़ेगा लेकिन गुरुवार को उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भारत सिंधु जल समझौते के तहत तीन नदियों से पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को बंद करने जा रहा है।

नगर निगम चलाएगा एक मार्च से कूड़े से जंग अभियान
नगर आयुक्त  सत्य प्रकाश पटेल के आह्वान पर नगर निगम चलाएगा कूड़े से जंग अभियान एक मार्च से विधिवत शुरू होगा अभियान।विभिन्न सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया हाउस,गणमान्य नागरिकों को किया जाएगा अभियान में शामिल,मार्च में पूरे शहर को कूड़ा मुक्त बनाने का किया लक्ष्य निर्धारित।खाली प्लॉट स्वामी दोबारा कूड़ा डालने वालों और कूड़ेदान ना रखने वालों पर लगेगा जुर्माना युद्ध स्तर पर। सभी स्वच्छता निरीक्षको को खाली प्लाट स्वामियों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश।नगर आयुक्त ने लिया एक्शन मूड में काम करने का निर्

मोदी सरकार के तीन तलाक अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
तीन तलाक के लिए मोदी सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि मंगलवार को मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश पर फैसला लिया था। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पीएम आवास पर हुई इस बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।बता दें कि तीन तलाक अध्यादेश में मुस्लिम महिलाओं को एक साथ तीन बार तलाक कहकर मतलब तलाक ए बिद्दत के जरिए शादी तोड़ने की मनाही हैं। ऐसा करने वालों को लेकर इस अध्यादेश में सजा का प्रावधान किया गया है। मतलब इस अध्यादेश के तहत एक बार में तीन तलाक देना गैरकानूनी और अमान्या होगा।ऐसे करने वाले को तीन साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इस मामले में तभी संज्ञान लिया जाएगा जब विवाहित मुस्लिम महिला या फिर उसका करीबी रिश्तेदार उस व्यक्ति के खिलाफ सूचना देगा, जिसने एक बार में तीन तलाक दिया है।

देश के 12 करोड़ किसानों को 25,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे पीएम मोदी
आम चुनाव से पहले 'किसान सम्मान निधि स्कीम' को गेमचेंजर के तौर पर देख रही मोदी सरकार रविवार को इसकी पहली किस्त जारी करेगी। गोरखपुर में राष्ट्रीय किसान सम्मेलन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी एक क्लिक में देश के 12 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 25,000 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर करेंगे। इस स्कीम पर 75,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6,000 करोड़ रुपये तीन किस्तों में दिए जाने हैं। इसकी पहली किस्त पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को जारी करेंगे। यह राशि छोटे एवं सीमांत किसानों को दी जा रही है।बीजेपी सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कीम को लॉन्च करने के लिए ग्राउंड वर्क पूरा हो चुका है। यूपी बीजेपी के किसान मोर्चा अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा, 'किसानों के लिए यह अपनी तरह की पहली स्कीम है, जो देश के विकास के लिए रीढ़ हैं

राजेश भारद्वाज की भाजपा में हुई वापस
राजेश भारद्वाज की भाजपा में वापसी हो गई है।गुरुवार को उन्हें इसका पत्र मिल गया।प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र पांडेय ने भारद्वाज का प्रतिवेदन स्वीकार करते हुए निष्कासन निरस्त कर दिया है।वह पुनःपार्टी के सदस्य हैं।पत्र में कहा गया है कि पूर्ण विश्वास है कि भारद्वाज पार्टी की प्रतिष्ठा और प्रगति में अपना योगदान करते रहेंगे।भारद्वाज ने कहा पार्टी में दोबारा वापसी से उनके समर्थकों में खुशी है।उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हे पांच साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।उनपर पार्टी विरोधी  गतिविधि का आरोप था।

महाशिवरात्रि की  तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को निर्देशित किया
आगामी महाशिवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अभी से तैयारियों को शुरू कर दिया है महाशिवरात्रि पर परंपरागत व्यवस्थाओं के क्रम में नगर आयुक्त ने अपने सभी अधीनस्थ को निर्देशित किया है कि परंपरागत व्यवस्थाओं को अभी से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।श्री पटेल के निर्देश पर  क्षेत्रीय जनरल सफाई अधिकारी इंद्रजीत सिंह स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह के नेतृत्व में 30 सफाई कर्मचारियों की गैंग, पोकलैंड मशीन के द्वारा खेरेश्वर धाम को जाने वाले मार्ग पर विशेष सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया।इस संबंध में  श्री पटेल ने कहा महाशिवरात्रि के पर्व पर परंपरागत सभी व्यवस्थाओं को गत वर्ष की भांति बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अब पीएफ धारकों को क्लेम या अन्य फॉर्मों को जमा करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा
पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है।अब उन्हें पीएफ क्लेम संबंधी दावों या अन्य शिकायतों के निराकरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों में नहीं आना पड़ेगा।संबंधित जिला कार्यालयों में ही उनकी शिकायतों को सुना और निस्तारण किया जाएगा।इस संबंध में केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त की ओर से 15 फरवरी को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश जारी कर जिला कार्यालयों में कराने को कहा है।यहां जिला कार्यालय नहीं है,वहां खोले जाएंगे।मौजूदा समय में देश भर में 125 जिला कार्यालय हैं।इन कार्यालयों में फार्म तो उपलब्ध होते थे लेकिन उन्हें भरकर जमा करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय ही आना पड़ता था।कानपुर परिक्षेत्र में 11 जिले आते हैं।इनमें कानपुर नगर,कानपुर देहात,बांदा,जालौन,झांसी, कन्नौज,हमीरपुर,फर्रुखाबाद,फतेहपुर,उन्नाव और महोबा है।ऐसे में यदि झांसी के पीएफ खाताधारक को क्लेम संबंधी दावा करना होता है तो उसे कानपुर रीजन आना पड़ता है।

राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सोशल ऑडिट 6 महीने बाद हुआ करेगा
राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दुकानों का सोशल ऑडिट छह महीने बाद हुआ करेगा। गोदाम भी इसमें शामिल होंगे। सरकार राष्ट्रीय खाघ  अधिनियम के तहत गरीबों को जीवन यापन करने के लिए सस्ते दामों में राशन देती है। डीलरों के माध्यम से इसका आवंटन होता है अधिकांश डीलर तो 2 दिन 2 महीने बाद राशन बांटते हुए शासन में दुकानों का सोशल ऑडिट कराने का फैसला दिया है जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी एक पोस्टर तैयार करें इसमें सभी दुकानें और गोदामों का वितरण होगा कमेटी का गठन होगा।

आंबेडकर यूनिवर्सिटी की पीएचडी और एमएड की परीक्षा होगी 23 फरबरी को
एमएड और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तिथि आगरा यूनिवर्सिटी ने एक ही रख दी है।ऐसे में एमएड करने वाले विद्यार्थी अब पीएडी की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।उन्होंने परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग की है।बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से विभिन्न विषयों में शोध करने के लिए पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को होगी।यह परीक्षा आगरा में ही आयोजित की जाएगी और इसमें पूरे प्रदेश से आवेदन करने वाले विभिन्न परीक्षार्थी शामिल होंगे।जबकि इसी दिन एमएड की लिखित परीक्षा भी है।ऐसे में एमएड की पढ़ाई करने वाले परीक्षार्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।उन्हे या तो प्रवेश परीक्षा छोड़नी होगी,या फिर अपने रेगुलर परीक्षाओं में अनुपस्थित रहना पड़ेगा।

गणेशपुर के ग्राम प्रधान पर अवैध वसूली का लगा आरोप
कोतवाली के गणेशपुर में गोशाला संचालक राजेंद्र पुत्र हरिश्चंद्र ने गोशाला के कागज और साढे पंद्रह हजार रुपये लेने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया है।उसने आरोप लगाया है कि प्रधान ने तहसील के बड़े अधिकारी के नाम पर रुपये लिए हैं।उसने कहा कि मैं गणेशपुर में गोशाला चलाता हूं, जिसमें 60 गोवंश है।ग्राम प्रधान कंचना सिंह बघेल ने फोन कर खुद को तहसील का अधिकारी बताकर मुझसे गोशाला के कागज और रुपये मांगे।मैंने बड़े अधिकारी की बात समझकर दे। दिया।जब घर आकर देखा तो जिस नंबर से फोन आया था वह तहसील के किसी अधिकारी का नहीं था।जब कोतवाली पिसावा में तहरीर देने गया तो वहां तहरीर लेने से मना कर दिया गया।इस संबंध में ग्राम प्रधान कंचन सिंह बघेल ने कहा कि मैंने किसी से कोई कागज या रुपये नहीं लिए हैं।

लोकसभा चुनाव के मतदान व गतगणना चुनाव के लिए 15 प्रभारी अधिकारी हुए नियुक्त
लोकसभा चुनाव के मतदान व गतगणना को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।इसमें सीडीओ,एडीएम सिटी,एडीएम वित्त,सिटी मजिसस्ट्रेट,जिला पंचायतराज अधिकारी,एसीएम प्रथम व द्वितीय,नगरायुक्त,डिप्टी कलक्टर,एसएलओ,एसडीएम गभाना,वरिष्ठ कोषाधिकारी को नियुक्त किया गया है।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत जनपद में कई स्थानों पर निकाली गयी जागरूकता रैली
सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत बैदिक विहार,भगवान नगर,पला साहिबावाद,अवतार नगर में डॉ. अंशु सक्सेना,गभाना के पनिहावर में ग्राम प्रधान राजवीर सिंह,ए एमओ राजेश गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में डॉ.यासीन के नेतृत्व में छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें विद्यालय के छात्र, ग्राम प्रधान,एएमओ एएनएम,आशा मौजूद रहे।

खैर में युवक की हत्या के 13 साल पुराने मामले में तीन दोषियों को सुनाई गई उम्र कैद की सजा
खैर में युवक की हत्या के 13 साल पुराने मामले में एडीजे -11 अजय कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 60 हज़ार रुपये जुर्माना भी किया है। इसकी आधी राशि मृतक की पत्नी को देने के आदेश दिए हैं।। शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र अग्रवाल के मुताबिक क्षेत्र के गांव गौदोली निवासी राकेश कुमार ने अपने चचेरे भाई सरवेश की हत्या में नंदननगरी नई दिल्ली निवासी राजेश हाल निवासी गौदोली खैर, इसी गाँव के मलखान, चंद्रमणि राजवीर को नामजद किया था आरोप था कि 22 नवंबर -15 की शाम आरोपित सर्वशः को घर से बुला ले गए और खेत पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी हत्या रंजिशन हुई थी। कोर्ट ने राजेश ,मलखान व चंद्रमणि को दोषी पाते हुए सजा
 सुनाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार सरंक्षण अध्यादेश 2019 पर किए दस्तखत
मुस्लिम समुदाय की कुप्रथा तत्काल तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने के प्रावधान वाला अध्यादेश गुरुवार को तीसरी बार जारी कर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार सरंक्षण) अध्यादेश 2019 पर दस्तखत कर दिए।लोकसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बनेगा, क्योंकि भाजपा मुस्लिम महिलाओं के हितों के संरक्षण पर अडिग है तो कांग्रेस ने सरकार बनने पर इसे रद्द करने का वादा किया है।मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस अध्यादेश को ऐसे जारी करने का फैसला किया गया था।

24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें 
  Jitendra Garg
   9359080748
Share To:

Post A Comment: