आशीष सिंघल दनकौर





बीती सायं मंगलवार दनकौर के श्री द्रोण गौशाला में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के लिए सायं 7 -00 बजे  सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चों व  बुजुर्गों ने हिस्सा लिया सभी ने वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी याद में हनुमान जी के पंचम सोपान पाठ की भक्तिमय स्तुति की सभी लोगों ने भगवान हनुमान जी  से प्रार्थना की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें उनके घर के सदस्यों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे इस मौके पर राधे सखी मंडल दनकौर का विशेष सहयोग रहा इसका आयोजन श्री द्रोण गौशाला समिति ने विधिवत रूप से संपन्न कराया
Share To:

Post A Comment: