(आशीष सिंघल) 


आज दिन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिस पर हर जिला मुख्यालय पर सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं और किसान अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते हैं और उन्हें तुरंत हल कराने का प्रयास किया जाता है उसी को लेकर आज जिला गौतम बुद्ध नगर में जिला अध्यक्ष अनित कसाना जी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन ने किसान दिवस मनाया जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम एडीएम दिवाकर जी को दिया गया
विद्युत विभाग( एनपीसीएल यूपीसीएल) के द्वारा जो बिल दिए जा रहे हैं वह गलत तरीके रीडिंग से नहीं जा  पा रहे हैं और फोटो से रीडिंग हो उनकी जांच कराई जाए सही बिल प्रणाली दी जाए
आवारा पशुओं से किसानों के खेतों को बहुत नुकसान हो रहा है उस पर ठोस कार्रवाई की जाए
गांव में राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से ठीक प्रकार से राशन नहीं बांट पा रहे हैं कहीं आधार कार्ड पंच नहीं मिल पा रहे हैं जिससे गरीब किसानों को राशन वितरित नहीं हो पा रहा है  इस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाए
गौतम बुध नगर में चुनाव प्रणाली खत्म करके गांव की हालत बहुत खराब हो गई है जिनकी वजह से गांव में लगे हुए हेड पंप लाइटें खड़ंजा इंटरलॉकिंग टाइल नालियां की स्थिति बहुत खराब है गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है कृपया इन पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाए
दनकौर क्षेत्र के बाईपास व मुख्य मार्ग पर बहुत सारे गड्ढे हो रहे हैं जिन से क्षेत्र के लोगों की दुर्घटना होने की संभावना है कृपया उन्हें जल्द ठीक कराकर या उन मार्गों को नया बनवाया जाए इस मौके पर लज्जा राम प्रधान महेंद्र सिंह चोरोली पवन खटाना रजनीकांत अग्रवाल महेंद्र मुखिया प्रदीप संजय प्रधान देवेंद्र नागर सुंदर जुनैद पुरिया नरेश शर्मा सुनील दायमा सुभाष पीतम जयपाल भाटी देवेंद्र प्रधान सुनील प्रधान सैकड़ों किसान मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: