आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव
साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर प्रशासनिक अधिकारियों पर तबादले की नहीं रुक रही गाज, जिले से चार डिप्टी कलेक्टरों के गैर जनपद स्थानांतरण ।
1. एसडीएम सिकंदराबाद वेदप्रकाश मिश्रा गाजीपुर, अनूपशहर आनंद श्रीनेत गौतमबुद्ध नगर, डिबाई उमाशंकर कासगंज और मुख्यालय पर सम्बद्ध इंद्रनन्दन सिंह का जनपद अमरोहा हुआ तबादला ।
बुलंदशहर जिले में 23 फरवरी को खुलेगी शराब की दुकानों की लाटरी, आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने जारी किया शेडूल, 23 को सांय 5:30 से 7:30 के बीच होगी प्रक्रिया ।
बुलंदशहर में ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, मेरठ मंडल की आयुक्त अनिता सी मेश्राम ने किया उदघाटन ।
1. सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी ने उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार को अस्थाई नुमाईश थाने का प्रभारी किया नियुक्त, 3 दरोगा, 5 हैड और करीब 30 आरक्षियों की समापन तक लगाई ड्यूटी ।
असामाजिक तत्वों ने सिटी क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, काली नदी रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में देर रात्रि में कूड़े का लगाया ढेर ।
1. आक्रोशित लोगों ने काली नदी रोड पर सड़के की जाम, सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन देकर खुलवाया जाम ।
सिटी क्षेत्र के देवीपुरा इलाक़े में शराब के नशे में धुत्त युवक ने घर में लगाई आग, विरोध करने पर पत्नी और बच्चों के साथ की मारपीट ।
एडीजे षष्ठम राजीव कुमार ने स्याना के चर्चित गौकशी मामले के आरोपी अजहर पुत्र तकी मौ. की जमानत याचिका को किया खारिज, आरोपी ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका की थी दायर ।
1. आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता नवनीत शर्मा ने किया था प्रबल विरोध ।
गुलावठी क्षेत्र के गांव सोहनपुर के जंगल में मिला नोएडा से लापता ओला कैब के ड्राईवर आसिफ का शव, 12 फरवरी को अज्ञात लोग बुक करके ले गए थे उसकी कैब ।
1. हापुड़ जिले के गांव धौलाना का रहने वाला है मृतक, नोएडा अपनी ससुराल में रहकर चलाता था कैब, वापस न लौटने पर परिजनों ने फेस 2 थाने में उसकी गुमशुदगी कराई थी दर्ज ।
गुलावठी कस्बे के मुहल्ला मौली गेट में गैस सिलेंडर लीकेज से विस्फोट, मां-बेटा झुलसे, मकान की दीवार गिरी ।
शिकारपुर के मुहल्ला चैनपुरा निवासी युवक बादशाह सैफी ने फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी की पोस्ट, हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे किया गिरफ्तार, भेजा जेल ।
अनूपशहर में गल्ला मंडी आढ़तियों के साथ लूट की वारदात पर बुलंदशहर की "दी गल्ला मंडी एसोसिएशन" ने जताया रोष, अनूपशहर जाकर धरनारत मंडी व्यापारियों को दिया समर्थन ।
1. अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने की घटना के खुलासे की मांग, दी चेतावनी नहीं हुआ खुलासा तो जिले के मंडी व्यापारी करेंगे आंदोलन ।
सिकंदराबाद क्षेत्र में लूट, बदमाशों ने मंगलवार रात रोडवेज बस के कंडक्टर ब्रजेश पाल से हथियारों के बल पर नगदी से भरा बैग और मशीन लूटी ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में मामूली विवाद पर दबंगों ने कबाड़ी मोवीन को चाकू मारकर किया घायल, बचाने आए उसके भाई को पीट-पीटकर किया अधमरा । कबाड़ी ने पूर्व प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर ।
शासन ने आईपीएस अफसरों की एक और लिस्ट की जारी, बुलंदशहर के एसएसपी समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान और एडीजी बदले ।
1. आईपीएस कैडर 2008 बैच के एन कोलांची बुलंदशहर के बनाए गए हैं नये पुलिस कप्तान, प्रभाकर चौधरी का बुलंदशहर से हटाकर रेलवे झाँसी में किया स्थानांतरण ।
2. मेरठ से हटाए गए SSP/DIG अखिलेश मीणा, भेजा पीएसी मुख्यालय लखनऊ, उनके स्थान पर इलाहाबाद से नितिन तिवारी मेरठ के बनाए गए नये पुलिस कप्तान ।
3. तेज तर्रार अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश का बरेली जोन से इसी पद पर कानपुर जोन स्थानांतरण, उनके स्थान पर शासन ने अविनाश मौर्य को किया तैनात ।


Post A Comment: