नोएडा आशीष सिंघल:

आज महिला शक्ति उत्थान मंडल, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजित तृतीय सामूहिक विवाह समारोह बड़ी धूमधाम से गामा 2 कम्युनिटी सेंटर में हुआ। जिसमें 7 जोड़ों का विवाह शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पूरी रस्मों रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ व जरुरत का आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए इस प्रकार की पहले अति आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन में और लोगों को भी आगे आकर एक दूसरे का सहयोग करने की आवश्यकता है। इस आयोजन मे शहर के विभिन्न संगठनों एक्टिव सिटीजन टीम, गायत्री परिवार, गोल्डन फेडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज ग्रेटर नोएड़ा, भगवान दास सेवा समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, सुंदर कांड महिला मंडल, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति,राघव टेंट हाउस, रोटरी क्लब, आदि का सहयोग रहा शहर के गणमान्य लोगों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई 
संगठन सामूहिक रूप से प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन करता है ।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे
श्रीमती रूपा गुप्ता, गुड्डी वर्मा, प्रियंका चौहान, दीपक भाटी (एडवोकेट), प्रवीण गर्ग , हरेंद्र भाटी, देवेंदर टाइगर, शैलेन्द्र सिंह, जेपी०एस रावत,शर्मिला यादव,  सुनीता जेटली, बीना अरोड़ा, गीता मिश्रा, पिंकी त्रिपाठी, प्रतिभा, बबिता झा,किरण मिश्रा, चित्रा गुप्ता, अंजलि शिशोदिया, अनजू पुणडीर, शीतल मिश्रा, बबीता झा, योगेश भाटी, सुनील प्रधान,बीर सिंह उर्फ़ ( राजू ) संदीप भाटी, राहुल नम्बरदार, जतन सिंह भाटी, लोकेश भाटी, प्रवीण भारतीय, आज़ाद अधाना, बिरजेश भाटी, आलोक नागर, डा० एके सिंह,
                     
        समस्त सामूहिक विवाह समिति
Share To:

Post A Comment: