ग्रेटर नोएडा (आशीष कुमार सिंघल):
दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला प्रेमपुरी , दंकौर से अपह्त हुई नाबालिग लड़की को दनकौर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह  को सकुशल बरामद कर  एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है । उधर लड़की की बरामदगी होने के पश्चात पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
बता दे कि 6 अक्टूबर को दनकौर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला प्रेमपुरी ,दंकौर के रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में आकर अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण होने की सूचना दी। इस संबंध में थाने पर नाबालिग के पिता ने दिनांक 7-10-18  को मु अ सं 840/18 धारा 363 IPC दर्ज कराया था । पीड़ित की तहरीर लेकर  कोतवाली पुलिस ने तुरन्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर  जांच में जुट गई।
रविवार को दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि जिस नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है । सलारपुर अंडर पास से अभि0  देबू को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से अपहृता उम्र 14 वर्ष को बरामद किया गया है।
मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुक़दमे में धारा 376IPC व 3/4 POCSO एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। 
दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि 7-10-18 को  मुखबिर की सूचना पर SI  कपिल  देव के द्वारा सलारपुर अंडर पास से अभि0  देबू को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से अपहृता उम्र 14 वर्ष को बरामद किया गया है।
Share To:

Post A Comment: