ग्रेटर नोएडा(खालिद सैफी):
बीआरटी कार्यशाला का आयोजन
पढ़े भारत बढ़े भारत के अंतर्गत जनपद गौतम बुद्ध नगर में ब्लॉक संसाधन केंद्र सलारपुर बिसरख पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का शुभारंभ एससीईआरटी, यूनिसेफ व इगनस पहल से आए शुभ्रांशु उपाध्याय व सुशांत वैद्य भूषण द्वारा कार्यशाला के विषय में विस्तार से परिचय करा कर किया गया। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सीखने के बारे में डीआरटी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय, समाज, घर में सीखना कैसे होता है? और बच्चों के साथ विद्यालय में सीखना कैसे प्रारंभ करें ? इस बारे में विस्तार से बताएं वहीं महेश कुमार, आशा उपाध्याय व हरियाली श्रीवास्तव सीखने के सिद्धांत के बारे में बताया वहीं कनचनबला व सत्यपाल भाटी ने गतिविधि क्या है गतिविधि निर्माण कैसे करें? बच्चों के स्तर से गतिविधि को रोचक कैसे बनाए? इसके विषय में समझाया वहीं जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश राय दिव्या श्रीवास्तव ने गणित शिक्षण की रोचक गतिविधि कराई व कंचनबला और अन्य डीआरटी सदस्यों ने ईएलपीएस सिद्धांत को समझाया गणित का सीखना कैसे होता है। दैनिक जीवन में गणित के नियम इस पर चर्चा की व सीखने के लिए विभिन्न पहलुओं जैस कनस्ट्रेशन, डेडीकेशन, मोटीवेशन एफिसेंसी व कंट्रीब्यूशन विद ईच अदर पर चर्चा की। अंत में सभी सदस्यों के साथ मिलकर विकास क्षेत्र शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के विषय में कार योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पंवार, वेदप्रकाश गुप्ता, हेमेंद्र सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


Post A Comment: