आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
बाजना में चल रहे गोवंश को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन भाकियू (अ ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने समर्थन देते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है ।वर्तमान की सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली व हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ₹3000 है उत्तर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन ₹500 ही क्यों है । पूरे देश में एक समान बुढ़ापा पेंशन मिलनी चाहिए ।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता, प्रदेश अध्यक्ष जग्गी पहलवान , युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागर , गिर्राज सूबेदार राष्ट्रीय संगठन मंत्री , महेश कसाना जिला प्रभारी गौतम बुद्ध नगर , रजपाल भगत जी ,जयपाल मास्टर जी , आगरा मंडल अध्यक्ष संतोष भारद्वाज ,मास्टर नेहपाल, सुखवीर नेता जी,संदीप चंदेल, जिलाध्यक्ष मथुरा अनिल शर्मा , तहसील अध्यक्ष मांट संतोष कटारा , ब्लॉक अध्यक्ष मांट जीत सिंह ठाकुर , तहसील महासचिव मांट जगदीश निषाद , शंकर त्रिपाठी, विजय पाठक , मलिंगा, संजू पुजारी , होरीलाल पाठक, पूरन पाठक , अशोक भारद्वाज , मुंशी खान , चंद्र देव पुजारी , आदि उपस्थित थे ।


Post A Comment: