आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
बडी खबर :

दिल्ली: अनाज मंडी में भीषण आग, 15 लोगों का रेस्क्यू, 27 दमकल की गाड़ियां मौजूद
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आज रविवार सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है यह आग झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी है आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं  आग पर काबू पाया जा रहा है लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अभी तक 15 लोगों को बचाया गया है कई लोगों के अभी भी आग में फंसे होने की खबर है राहत व बचाव कार्य जारी है आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक आग लगने से धुआं उठता देखा गया जिसकी जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है घटना में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है कुछ लोगों को चोट लगी है
झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में लगी आग
Share To:

Post A Comment: