दनकौर आशीष सिंघल व्  सहयोगी सुन्दरलाल रिपोर्टर














आज जिला गौतम बुध नगर में बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ प्रारंभ हो चुका है इसी कड़ी में दनकौर ब्लॉक के बिहारी लाल इंटर कॉलेज विशंभर दयाल राममूर्ति सीताराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर, किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर, विद्या देवी इंटर कॉलेज मकनपुर खादर, जिला प्रशासन की सख्ती के चलते सैकड़ों परीक्षार्थियों ने आज अपनी परीक्षाएं छोड़ दी है आज प्रथम पाली में हाईस्कूल का हिंदी का प्रश्न पत्र था प्रश्न पत्र देने के बाद बच्चे बड़े ही खुश नजर आ रहे थे
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं बड़े खुश नजर आ रहे थे उनका पेपर बहुत ही सरल आया था
बिहारी लाल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर आरसी गुप्ता ने बताया हमारे यहां पर हाई स्कूल में 424 छात्र-छात्राएं हैं 344 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में है जिनमें से आज 34 छात्र अनुपस्थित रहे वहीं पर विशंभर दयाल राम मूर्ति सीताराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे यहां पर 407 छात्र-छात्राएं हाई स्कूल के थे जिनमें से 28 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 280 छात्रों में से 18 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे वहीं पर विद्या देवी इंटर कॉलेज मकनपुर खादर के केंद्र व्यवस्थापक प्रथम कुमार ने बताया हाई स्कूल प्रथम पाली में 9 छात्र अनुपस्थित रहे
दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज को परीक्षा कॉपियों का संकलन केंद्र बनाया गया है यहां पर आसपास के 13 विद्यालय संकलन केंद्र पर अपनी कॉपियां जमा करा रहे हैं!
Share To:

Post A Comment: