रबूपुरा डेडलाइन
रबूपुरा। खेड़ा मोहम्दाबाद गांव में युवक हरिओम की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पीड़ित पक्ष ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
गत 21 नवम्बर को खेड़ा मोहम्दाबाद गांव में बच्चों को लेकर पैदा हुए विवाद में कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडों व सरिया से हमला कर दिया था। हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे। जिनमें से हरिओम नाम के युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक के भाई वीरेंद्र ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट रबूपुरा कोतवाली में दर्ज कराई थी। वारदात के मुख्य आरोपी समेत चार लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पांचवें आरोपी दीपक पुत्र नेत्रपाल को पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में नामजद छटे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।


Post A Comment: