रबूपुरा डेडलाइन
प्रतीकात्मक फोटो
रबूपुरा। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने कस्बा में बिजली चोरी कर रहे लोगो के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभाग ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। विभाग ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है। दनकौर एसडीओ प्रेम शंकर के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बा रबूपुरा में बिजली चोरी कर रहे लोगो के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। विभाग की छापेमारी में कस्बा निवासी किशनपाल, रमेश, महेश, आरिफ, सलीम, असरफ, फैमुद्दीन व संजीव कुमार सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान जेई सतेंद्र चौहान, राजीव कुमार, अरविंद, डालचंद व सुभाष व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: