Good morning 
24Express news Aligarh 
Date 13/02/19
Jitendra Garg


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर नगर निगम के सभी  वार्डों में एक दिवसीय विशेष नाला सफाई अभियान चलाया गया
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर सभी वार्डों में एक दिवसीय विशेष नाला सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत 4 पोकलैंड मशीन 15 ट्रैक्टर 3 जेसीबी मशीन व 80 सफाई कर्मचारियों की टीम से शहर के प्रमुख नालों की सफाई कराई गई।सफाई अभियान के अंतर्गत स्वच्छता वार्डों में लगभग 300 ट्रैक्टर ट्रॉली सिल्ट व कूड़ा निकलवाया गया।नाला सफाई कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने से पूर्व नालों की सफाई के लिए एक दिवसीय अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया उन्होने बताया समस्त स्वच्छता निरीक्षक और क्षेत्रीय जोनल सफाई अधिकारी का दायित्व निर्धारित किया गया है कि प्रतिदिन शहर के नालों की सफाई पर निगरानी रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए किसी भी हाल में सिल्ट सड़क व नाले के सहारे ना निकाली जाए। नाला सफाई अभियान में प्रमुख समस्या नाले के ऊपर अवैध अतिक्रमण व दुकानदारों द्वारा सामान रखना है उन्होंने ऐसे सभी दुकानदारों व भवन स्वामियों को सचेत करते हुए कहा नाला सफाई कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व अपने अतिक्रमण और स्लैब स्वत तोड़ ले अन्यथा इस बार नाला सफाई अभियान में ऐसे लोगों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत जनपद में कई स्थानों पर निकाली गयी जागरूकता रैली

डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा से आशा,एएनएम,एवं समस्त स्टाफ द्वारा डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र में भुजपुरा  स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शमीम अंजुम के नेतृत्व में रैली निकाली गई।जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया से बचाव हेतु खिड़कियों पर जाली लगाने मच्छरदानी एवं कूड़ा कबाड़ा इकट्ठा ना होने देने तथा पानी जवान होने एवं अन्य जानकारियां दी गई तथा साफ सफाई,इंडिया मारका टू का प्रयोग एवं खुले में शौच नहीं करने की अपील की

एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने सीसीटीवी कंट्रोल वार रूम का किया निरीक्षण
डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने सीसीटीवी कंट्रोल वार रूम का किया निरीक्षण।
इसके साथ एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति स्पष्ट करें।इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि केंद्र प्रभारी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित कराते हुए नौरंगीलाल स्थिति कंट्रोल वार रूम से कनेक्ट कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरबाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन की चेयर कार का दिल्ली से वाराणसी तक का किराया 1850 रुपये
दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये होगा।किराये में खानपान सेवा शुल्क शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
दिल्ली से कानपुर के सीसी का किराया 1,150 व ईसी का किराया 2,245 होगा।दिल्ली से प्रयागराज के सीसी का किराया 1,480 व ईसी का किराया 2,935 होगा।कानपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सीसी के लिए 630 व ईसी के लिए 1,254 रुपये भुगतान करने होंगे।कानपुर से वाराणसी के लिए सीसी टिकट 1,065 व ईसी टिकट 1,925 रुपये का होगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए भोजन शुल्क भी अलग अलग है।

जीवन हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर हुआ मेगा कैंप का आयोजन
विष्णुपुरी बेला मार्ग स्थित जीवन हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर सोमवार को मेगा कैंप का आयोजन हुआ। डीएम चंद्र भूषण सिंह की पत्नी कवियत्री डॉ. अंजना सिंह सेंगर व एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह की धर्मपत्नी संगीता सिंह ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 130 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। 98मरीज़ों का बोन डेंसिटी टेस्ट किया गया। मेगा कैम्प में डॉ दिव्या चौधरी और उनकी टीम ने महिलाओं में बांझपन और पुरुषों में नपुंसकता का परीक्षण किया। आईएमए के सचिव डॉ जयंत शर्मा, डॉक्टर शाहिद, डॉ हरिओम, डॉ वैभव वार्ष्णेय, डॉक्टर रवेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ मुमताज, डॉ डीके वर्मा आदि रहे।

जानलेवा हमले के करीब 11 साल पुराने मामले में चार लोगों को सात साल की मिली सजा
दादों में जानलेवा हमले के करीब 11 साल पुराने मामले में एडीजे-सात शाहिद रजा की कोर्ट में दो भाइयों समेत चार लोगों को सात साल की सजा सुनाई है।40 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।शासकीय अधिवक्ता गोपाल सिंह राना व रघुवंश शर्मा के मुताबिक दांदों के क्षेत्र के गांव दुलीपचंद्रपुर में 11 मई-07 की दोपहर जमीन के हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।इसी दौरान पड़ोसी रामअवतार ने गांव के ही गजराज, उसके भाई महाराज व भूरे निवासी गांव जरगवां थाना रामघाट (बुलंदशहर) की मदद से इसी गांव के संतोष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।संतोष के भाई ओमवीर ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।कोर्ट ने चारों को दोषी पाते हुए फैसला सुनाया।

जिले में करीब 16 हजार कार्डधारक ऐसे हैं जो नहीं लेते केरोसिन
एक तरफ कुछ लोग केरोसिन की कालाबाजारी कर रहे हैं,वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो केरोसिन का त्याग कर रहे हैं।जिले में ऐसे 16 हजार के करीब कार्डधारक हैं,जो केरोसिन नहीं लेते हैं।विभाग हर माह इनके हिस्से का कोटा सरेंडर करता है।पिछले दिनों भी करीब दो लाख लीटर केरोसीन सरेंडर किया गया है।अन्य लोग भी इनसे सीख लें तो सरकार को बड़ा फायदा हो सकता है।जिले में कुल साढ़े छह लाख कार्ड धारक हैं।इनके लिए हर माह सरकार 12.36 लाख डीलर केरोसीन देती है।पहले केरोसिन का प्रयोग स्टोव व चूल्हे पर खाना पकाने के साथ लालटेन व लैंप जलाने में होता था,लेकिन अब सरकार ने गरीब महिलाओं को उज्जवला के तहत रसोई गैस व उजाले के लिए सोलर लाइट लगवाई हैं,जिससे लैंप का प्रयोग भी बंद हो गया है।ऐसे में अब लोगों ने केरोसीन की कालाबाजारी शुरू कर दी है।29 रुपये प्रति लीटर केरोसीन खरीद कर 55 रुपये में बेचते हैं।

हाईकमान के निर्देश पर सामाजिक भाईचारे के अंतर्गत 14 नए मंडल प्रभारी किए नियुक्त
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बसपा फिर से स्पेशल इंजीनियरिंग की राह पर है। हाईकमान के निर्देश पर सामाजिक भाईचारे के अंतर्गत 14 नए मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।प्रभारियों को अपने समाज के बीच जाकर उसे पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि सामाजिक भाईचारे में यशपाल यादव के साथ विजय सिंह भट्टे वाले,विजय चंदेल बघेल के साथ प्रमोद कुमार जाटव, अतुल गुप्ता के साथ अशोक पिप्पल,श्योदान सिंह सविता के साथ केपीएस सुमन,कैलाश कश्यप के साथ आशीष कुमार जाटव,ठा सतेंद्र सिंह तोमर के साथ डॉ हरीश चंद्र,मनीष पचौरी के साथ सुबोध सिद्धार्थ,
मुरालीलाल चौहान के साथ योगेंद्र प्रसाद निमेष,अजब सिंह चौधरी के साथ अमरीश कुमार,जितेंद्र लोधी के साथ हरी प्रकाश जाटव, मुनीष अहमद गाजी के साथ राधेश्याम,दिनेश कुमार नरवरिया के साथ रेशमपाल सिंह, देवकीनंदन गोला के साथ जसवंत सिंह और कैलाश चंद्र दिवाकर को मंडल प्रभारी बनाया गया है।

आज हिंदी का पेपर है जो प्रमुख विषयों में से एक है। इसके दृष्टिगत डीएम चंद्र भूषण सिंह ने निर्देश दिए हैं
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें।सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तय समय पर अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।किसी भी परीक्षा केंद्र पर यदि कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो उसकी सूचना तत्काल डीएम वार रूम या कंट्रोल रूम में दें।सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर व केंद्र पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा के साथ 12 गाड़ियों में सचल दल रवाना हो गया है।यह सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराएगा।कड़ी निगरानी के लिए डीएम के निर्देश पर डीएम वार रूम की टीम भी कंट्रोल रूम में उपस्थित है।

अलीगढ़ जिला न्यायधीश नवीन श्रीवास्तव ने बैडमिंटन के सिंगल व डबल्स मुकाबले में मारी बाजी
लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी स्पोर्ट्स मीट में अलीगढ़ जिला न्यायधीश नवीन श्रीवास्तव बैडमिंटन के सिंगल व डबल्स मुकाबले में विजेता रहे।यहां नियुक्त रेलवे मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार चतुर्वेदी व एसीजेएम मोहम्मद नसीम की जोड़ी रनरअप रही।सिंगल पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में एसीजेएम स्वतंत्र प्रकाश रनरअप रहे।सिंगल महिला वर्ग टेबल टेनिस में एसीजेएम प्रतिभा चौधरी रनरअप रहीं। एसीजेएम मोहम्मद तौसीफ रजा ने ओपन टेबल टेनिस व शतरंज में कांस्य पदक जीता तो वहीं एसीजेएम कुलदीप सिंह ने बैडमिंटन की युगल जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने सभी न्यायिक अफसरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान,सीजेएम विजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पूर्व में दिए गए एकल पीठ के आदेश को किया खारिज
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश के 68 हज़ार 500 शिक्षक भर्ती मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के एकल पीठ के आदेश को रद्द करते हुए राज्य सरकार की विशेष अपील को स्वीकार कर लिया है।अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में ऐसी कोई वजह सामग्री नहीं दिखाई देती जिसकी वजह से सीबीआई से जांच कराई जाए। पीठ ने कहा कि  ऐसे मामले में एकल पीठ द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना उचित नहीं है।अदालत ने एकल पीठ के आदेश को खारिज कर दिया है।कोर्ट में सुनवाई के समय राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अपील पर महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा था कि मामले में ऐसा पर्याप्त आधार नहीं था।जिसकी वजह से मामला जांच के लिए सीबीआई को दिया जाए।यह भी कहा कि कोई तर्क संगत तत्व व कारण नहीं था।राज्य सरकार की ओर से एक नवंबर को एकल पीठ द्वारा दिये गए सीबीआई जांच के आदेश को डिवीजन बेंच के सामने चुनौती दी गई थी।

अलीगढ़ से बरेली के बीच चलने वाली अप व डाउन की बरेली पैसेंजर ट्रेन को 31 मार्च तक किया रद्द
कोहरे के मौसम को देखते हुए रेलवे का ट्रेनें रद्द करने का सिलसिला जारी है।सोमवार अलीगढ़ से बरेली के बीच चलने वाली अप व डाउन की बरेली पैसेंजर ट्रेन को 31 मार्च तक रद्द कर दिया।इस रूट पर मात्र एक ही ट्रेन है, जिसके बंद होने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। जबकि रेलवे ने खुर्जा जंक्शन से वाया गाजियाबाद शकूरबस्ती पैसेंजर ट्रेन को भी 31 मार्च तक के लिए रद्द किया है। सोमवार को गोमती,आम्रपाली एक्सप्रेस व बरेली पैसेंजर रद्द कर दी गई हैं।अप लाइन की मुरी-जम्मूतवी चार घंटे,नार्थ ईस्ट व सीमांचल दो-दो घंटे,कालका मेल 30 मिनट देरी से पहुंची।यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आज के मुख्य कार्यक्रम अलीगढ़ में

मुक्ताकाश मंच पर मेलोडी किंग-क्वीन ऑफ अलीगढ़ सीजन वन दोपहर 1:00 बजे

मुक्ताकाश मंच पर द रॉकस्टार बैंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे

कृष्णाञ्जली में 'एक शाम बांके बिहारी के नाम' दोपहर 3:00 बजे

कृष्णाञ्जली नाट्यशाला में सांस्कृतिक संध्या शाम 7:00 बजे

कोहिनूर मंच पर श्रद्धा पंडित नाइट रात 8:00 बजे

24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें 
  Jitendra Garg
   9359080748
Share To:

Post A Comment: