पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आंतकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को कोटि - कोटि नमन करता हूं
😥😥
मचा चारों तरफ कैसा ग़दर यारों
नहीं दिखता पहले सा शहर यारों
हर तरफ आग़ है मायूसी है
करो बंद अब यह कहर यारो
कितनी दीवारें आखिर खींचोगे
ढह न जाए अब यह घर यारों
आज सरहद पर कट गए सैकड़ों बेटे
कब आयेंगे वापस उनके सर यारों
वो लोग खुदको ख़ुदा समझ बैठे हैं
नहीं उनको ख़ुदा का भी डर यारों
खा गए देश को कुर्सी के कीड़े
लग गयी मुल्क को नज़र यारों
आज निःशब्द हूँ ... निरुत्तर हूँ । ऐसे क्षणों में मुझसे अब और क़लम नहीं चल रही ... करबद्ध क्षमा 🙏🙏
ईश्वर देश के बेटों को अपने चरणों में शांति प्रदान करें।_
🇮🇳🇮🇳
Ashish Singhal
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


Post A Comment: