Pulwama Terror Attack जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार दोपहर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर CRPF की बस को उड़ा दिया. इस हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं. 45 से अधिक जवान घायल हुए हैं. लगातार इस हमले के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही हैं.
Highlights
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला.
पुलवामा हमले में 44 जवान शहीद.
जैश-ए-मोहम्मद ने ली हमले की जिम्मेदारी.
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने डीजी CRPF से की बात.
पुलिस स्टेशन पर फायरिंग
आतंकवादियों ने कुछ मिनट पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां के पुलिस स्टेशन कीगाम पर फायरिंग की है. जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग गए. अलर्ट जारी किया गया है. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इसके अलावा पंजाब में भी अलर्ट जारी किया गया. पठानकोट जम्मू मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाई गई.
अब तक शहीद जवानों की संख्या 44 हुई
कश्मीर में अब तक के सबसे बड़े हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है.  
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमले के दोषियों के खिलाफ भारत कड़ी कार्रवाई करेगा
गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर पहुंचे हैं. सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह को घटना की पूरी रिपोर्ट दी जा रही है.
सुरक्षाबलों की समीक्षा बैठक कल
जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बल कल समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में चलाए जा रहे ऑपरेशन और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. बैठक में सेना के शीर्ष स्थानीय कमांडर हिस्सा लेंगे. फिलहाल, कश्मीर घाटी में सेना और अन्य सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है.


Share To:

Post A Comment: