आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला, हमले में 42 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की आशंका, कई जवान गंभीर रुप से घायल ।
1. आतंकियो ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया हमला, इस काफिले में 2500 जवान थे शामिल ।
2. कायरतापूर्ण आतंकी हमले की घटना से देश में दुख और आक्रोश की लहर ।
बुलंदशहर न्यूज बुलंदशहर सहित यूपी के जिलों में  मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से बढ़ी ठंडक ।
जिला पंचायत चेयरमैन प्रदीप चौधरी को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने उनकी अर्जी को किया खारिज, डीएम के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का खटगटाया था दरवाजा ।
सिटी क्षेत्र में रखवाले ही बने रोमियो, डीएवी फ्लाईओवर के नीचे कालेज से पैदल घर लौट रही छात्रा के साथ की छेड़छाड़, वैन में डालकर ले जाने का किया प्रयास ।
1. छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने तीन लोगों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पकड़े गए तीनों में एक राजवीर यूपी पुलिस में है सिपाही, डायल-100 पर था तैनात ।
2. पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा किया दर्ज, सिपाही समेत तीन आरोपी भेजे जेल ।
डिबाई क्षेत्र का प्रमोद हत्याकांड, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था कत्ल, पुलिस ने घटना का खुलासा करके मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी सहित किया गिरफ्तार ।
1. गांव मौहम्मदपुर कलां निवासी प्रमोद की 6 फरवरी की रात कर दी थी हत्या, उसका अगले दिन मिला था शव ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कटाखेड़ा के पास अनुबंधित बस ने बाईक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, उपचार के दौरान पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर से 30 वर्षीय युवक अमित लापता, 24 घंटे बीतने के बाद घर वापस ना लौटने पर परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, थाने में दी तहरीर ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गेसूपुर में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 5 के छात्र आशीष को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने थाने में शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर में पकड़ी गई भारी पैमाने पर बिजली चोरी, एक्सईएन अजय अग्रवाल के नेतृत्व में हुई छापेमारी । कटिया डालकर हो रही थी बिजली की चोरी, हंगामे के मद्देनजर भारी पुलिस बल रहा मौजूद ।
जिले के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत ।
1. आहार क्षेत्र में अवंतिका देवी चौराहा मार्ग पर गांव दराबर निवासी हेमराज तथा बीबी नगर क्षेत्र के गांव नगला कटक में पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही महिला पर आकाशीय बिजली गिरी, उपचार के दौरान दोनों की मौत ।
2. खानपुर में ईदगाह की मीनार पर गिरी आकाशीय बिजली, भरभरा कर गिरा गुम्बद ।
अगौता क्षेत्र के गांव सीही निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सुबह एसएससी की परीक्षा देने बाईक से जा रहे थे मेरठ ।
1. हापुड़ जिले के हाफिजपुर थानाक्षेत्र में हुआ हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत । इनमें एक मृतक की बड़ी बहन की 8 मार्च को थी शादी ।

Share To:

Post A Comment: