(आशीष सिंघल)
24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाएं उसे हम बताएं
24 एक्सप्रेस न्यूज जो सब छुपाएं उसे हम बताएं
बुलंदशहर शिकारपुर तहसील प्रशासन ने मात्र 1.20 लाख रुपए की ॠण अदायगी ना करने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा के पति जगदीश गिरी को हवालात में डाला, पूरा रुपया जमा होने के बाद हवालात से किया रिहा ।
1. फ्रूड सेप्फी विभाग का 1.20 लाख रुपया था बकाया, मिश्रित खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी के आरोप में किया था जुर्माना ।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा राजकुमारी गिरी के पुत्र राहुल गिरी के दूध प्लांट और वहां खड़े तीन टेन्करों को तहसील प्रशासन ने किया सीज, 1 करोड़ 85 लाख रुपए की आरसी हुई थी जारी, नायब तहसीलदार टीम के साथ गए थे वसूली करने ।
सिटी के एक मेरिज होम में किशोरी के साथ छेड़छाड़, एक वैवाहिक समारोह में 4 युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काहिरा में अज्ञात लोगों ने परमवीर की भैंस को जहर देकर मारा, मुकदमा दर्ज ।
बिगड़ैले सांडों के हमले में एक किसान और एक बालक की मौत । छतारी क्षेत्र के गांव शेखूपुर में किसान और खुर्जा क्षेत्र के गांव सौदा हबीबपुर में एक 8 साल के बालक की मौत ।
खुर्जा देहात पुलिस गौतस्कर आरिफ और उसके साथियों को पकड़ने में नाकाम, गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम है घोषित ।
1. गांव इस्लामाबाद का प्रधान है आरिफ, गौतस्करी के मामले में है फरार । पुलिस ने उसके गिरफ्त में आने पर उसकी सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की शुरु, घरों पर नोटिस किए चस्पा ।
औरंगाबाद के मुहल्ला अजीजाबाद से लापता बालक सकुशल बरामद, सोमवार सायं कैलाश लोधी का पुत्र अभिषेक घर के बाहर खेलते समय हो गया था लापता, पुलिस ने आज उसे गांव इमलिया से किया बरामद ।
सिकंद्राबाद पुलिस ने मुहल्ला सराय झाझन में पुलिस बल पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ की कार्रवाई, संगीन धाराओं में मुकदमा किया दर्ज ।
1. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए रातभर दी दबिशे, छह को गिरफ्तार करके भेजा जेल, मुहल्ले में पुलिस बल किया तैनात ।
2. सोमवार सायं विधुत कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई थी थाना पुलिस, तभी मुहल्ले के लोगों ने पुलिस टीम पर कर दिया था पथराव ।
सिकंद्राबाद में जीटी रोड पर जैन ट्रांसपोर्ट में चोरी, लाखों की कीमत का तार ले गए चोर, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र में सड़क हादसा, नेतरामपुरी हाईवे पर कार का पहिया बदल रहे ड्राईवर राजकुमार को टेन्कर ने रौंदा, मौके पर मौत ।
शामली में पुलिस के सामने गुंडागर्दी, पीसीआर वैन से खींचकर युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा और पुलिस बनी रही मूकदर्शक ।


Post A Comment: