बिलासपुर/ ग्रेटर नोएडा आशीष सिंघल।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप दुबई में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ भाटी का मंगलवार को उसके पैतृक गांव सलेमपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया सौरभ भाटी जो किरणपाल सिंह का पुत्र है वह बिलासपुर के शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट का छात्र है उसने अपने कोच संदीप तोमर से शिक्षा लेकर यह सफलता प्राप्त की वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देता है और उसका सपना अंतरराष्ट्रीय चैंपियन बनना है इस मौके पर कोच संदीप तोमर ने कहा कि सौरभ में विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनने के सारे गुण मौजूद हैं वह क्षेत्र का नाम रोशन करेगा सौरभ भाटी के पिता किरणपाल भाटी ने कहा कि वह अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं हमारे क्षेत्र का नाम देश विदेश में रोशन कर रही हैं उन्होंने कहा कि सौरभ विश्व स्तर पर अपना नाम ऊंचाइयों तक ले जाएगा इस मौके पर गांव में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गज्जी भाटी जतन भाटी ,सोनू शर्मा ,लोकेश भाटी, प्रकाश प्रधान ,देवेंद्र हवलदार, दिनेश भाटी, विकास नागर,ओमवीर प्रधान,विक्रम भाटी, धर्मवीर पिंकू भाटी कपिल दीपक विकास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: