24Express news Aligarh
दिनांक:28/11/18
Jitendra Garg
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24 Express news Aligarh
9359080748
दिनांक:28/11/18
Jitendra Garg
सासनी गेट क्षेत्र की निजी एक्सपोर्ट फैक्टरी में मजदूर की गाड़ी से कुचलकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी
थाना सासनी क्षेत्र में निजी एक्सपोर्ट फैक्ट्री में गाड़ी से फैक्ट्री के सुपरवाइजर को कुचलने का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल।मृतक के भाई मनोज ने लगाया हत्या का आरोप।थाना सासनी क्षेत्र के गांव नगला रूद निवासी भगवान दास(42वर्ष)पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल,अलीगढ़ निजी एक्सपोर्ट फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था।मृतक के भाई ने बताया कि 10 दिन पहले सैलरी को लेकर फैक्टरी मालिक से कहासुनी हुई थी,मृतक के भाई मनोज ने दी थाने में हत्या की तहरीर,पुलिस ने तहरीर लेकर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना से मृतक की बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर ने कहा आगामी दिसंबर माह तक ग्रामीण इलाकों की राशन की दुकानों पर लगाई जाएगी बायोमेट्रिक मशीन,जिससे राशन की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश
अलीगढ़ में राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष नंदकिशोर यादव अलीगढ़ और हाथरस जिले के निरीक्षण पर आए ,श्री यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि सरकार पात्र लोगों के राशन कार्ड बना रही है जो अपात्र हैं उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं सरकार ग्रामीण लोगों को राशन उपलब्ध कराने की योजना पर अमल कर रही है राशन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है आगामी दिसंबर तक ग्रामीण इलाकों में भी बायोमेट्रिक मशीन लगा दी जाएगी सरकार पात्रों को 2 रुपये किलो में गेहूं व 3 रुपये किलो में चावल उपलब्ध करा रही है।
देहली गेट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की 4 बैटरी व ई रिक्शा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना देहली गेट क्षेत्र में बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया,जिसमें जौहरी मंदिर के सामने जंगल गढ़ी बाईपास से चोरी की चार बैटरी व ई-रिक्शा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम भूरा उर्फ नूर मुजसिम पुत्र मोहम्मद तौसीफ निवासी जंगल गढ़ी बाईपास अलवकील मस्जिद थाना देहली गेट बताया,पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
मण्डलायुक्त ने ठाना अचल को सुंदर है बनाना,स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्याे पर क्षेत्रीय लोगों के जाने सुझाव,नगर आयुक्त ने दिखाई स्मार्ट अचल सरोवर की तस्वीर
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया अन्तर्गत अचल सरोवर के आस.पास किये जाने वाले सौदार्यकरण से पूर्व क्षेत्रीय जनता व अचल सरोवर के मंहत कौशल नाथ के साथ सुझावों को जानने के लिये मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह ने अचल सरोवर मंदिर पर विचार विमर्श किया और वही स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया अन्तर्गत मालवीय पुस्तकालय, पुराना बारहद्वारी कार्यालय, लालडिग्गी का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत एतिहासिक अचल सरोवर का सौदार्यकरण का प्रस्ताव सबसे महत्वपूर्ण है मण्डलायुक्त ने मंहत कौशल नाथ के अनुरोध पर प्रथम चरण में अचल के अंदर रहने वाली मछलीयों के बचाव हेतु उपाय करने,अचल के चारों ओर आकर्षक पेटिंग बनवाये जाने तथा अचल में पानी के शुद्धिकरण हेतु टीटमेंट प्लांट लगवाये जाने के निर्देश दिये।इस अवसर पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल,अधिकारी और अनेकों क्षेत्रीय नागरिक व मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे।
अमुवि के सर सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र का नेशनल डिफेंस अकैडमी में हुआ चयन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के सैयद हामिद सीनियर सेकेण्डी स्कूल के छात्र मानवेन्द्र पाठक का नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए)में अंतिम रूप से चयन हुआ है।सैयद हामिद सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रधानाचार्य सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मानवेन्द्र पाठक ने इस वर्ष सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल से बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और एनडीए में उसका चयन स्कूल के लिये गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि एनडीए के 141वें बैच कोर्स पूर्ण करने के पश्चात मानवेन्द्र पाठक वायु सेना ज्वाइ करेगा।उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र पाठक ने प्री सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ट्रेनिंग एनसीसी एएमयू यूनिट के 8वें यूपी बटालियन के कमांडिंग आॅफीसर से हासिल की।मानवेन्द्र की इस कामयाबी पर स्कूल के प्रिन्सिपल एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है ।
अपने सम्मान की रक्षा के लिये दिव्यांग करें कानून का उपयोग, जितेंद्र कुमार सिंह
दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने दिव्याग जनों को अवगत कराया है कि समाज के कुछ लोग अपना रौब जमाने के उद्देश्य से जानबूझकर लगंडा आदि कहकर दिव्यांगजनों को मानसिक पीङा देते हैं जब दिव्यांग इसका विरोध करता है तो उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुये दिव्यांग के साथ मारपीट तक की जाती है जो अपराध है।दिव्यांग जन अब अपने आपको कमजोर ना समझें केंद्र सरकार द्वारा निःशक्त अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 92(a)के अंर्तगत शिकायत दर्ज करा कर न्याय की मांग कर सकते है।श्री सिंह ने बताया कि कानून की यह धारा दिव्यांगों के मान सम्मान की रक्षा करेगी तथा यह धारा दिव्यांग जनो के लिये केंद्र सरकार का वरदान है।इस धारा के तहत 5 वर्ष तक के कारावास की सजा का प्रावधान है।
अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा ने दो बच्चियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा द्वारा दो बच्चियों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया यह जानकारी महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने दी।महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने बताया की चंदनिया निवासी दुर्गेश कुमार एवं राधा की दो छोटी बच्चियां मोनिका एवं गौरी पारिवारिक स्थिति बहुत ही दयनीय होने के कारण बच्चियों को आगे पढाने में सक्षम नहीं थी।यह जानकारी जब अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था की अंजली सक्सेना के माधयम से मिली तो अलीगढ हेल्पलाइन द्वारा उन दोनों बच्चियों का पढाने का बीड़ा उठाया इसके साथ साथ यूनिफॉर्म सिलेबस स्कूल बैग के साथ पूरी वर्ष की फीस भी चंदनिया स्थित पी डी इंटर कॉलेज में जमा कर दी।
मोनिका की 5 क्लास की और गौरी की नर्सरी क्लास की पूरी साल की फीस संस्था द्वारा स्कूल मैं जमा करा दी गयी है।और उनके परिवार को आश्वासन दिया की इन दोनों बच्चियों की पढ़ाई में धनराशि कभी भी बाधा नहीं बनेगी अलीगढ़ हेल्पलाइन पूरी तरह से इन दोनों बच्चियों का सहयोग करता रहेगा।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ,अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सैना,नेहा महेश्वरी,सीमा गर्ग, शिल्पी सक्सैना,अंजली सक्सेना,कविता ठाकुर,संध्या महेश्वरी,नीलम महेश्वरी,पूनम पांडे,रश्मि अग्रवाल शालिनी सक्सेना,अल्पी कौर,पूजा आनंद,अन्नू अस्थ्वंश,मंजू लता,आदि उपस्थित रहे।
शहर व इगलास विधानसभा के वोटर्स निर्धारण के संबंध में डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, 2 दिसम्बर तक मांगी आपत्ति
विगत दिनों शहर विधायक संजीव राजा के द्वारा की गई शिकायत शहर विधान सभा अलीगढ़ के वोटर्स इगलास विधान सभा में तथा इगलास विधान सभा के वोटर्स शहर विधान सभा में शामिल हैं। इसके कारण वोट देने के लिए मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि वह कहां वोट डालने जाएं।इस संबंध में डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की और 2 दिसम्बर तक आपत्ति निर्वाचन कार्यलय में उपलब्ध कराने के लिए सभी राजनैतिक दलों से कहा तथा एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव को इस समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्री सिंह ने तहसीलदार, एसडीएम को निर्देश दिये कि वह अपने अपने क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण कर इस समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।
एसडीएम खैर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के संबंध में की समीक्षा बैठक, जियो टैगिंग ना होने पर लगाई फटकार
एसडीएम खैर अरविंद कुमार सिंह ने आज़ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड खैर और विकास खंड टप्पल के बीडीओ,एडीओ पंचायत के साथ शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक की।एसडीएम खैर श्री कुमार ने बैठक मे मौजूद बीडीओ एवं एडीओ पंचायतों को निर्देश दिये कि शीघ्रता से शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने विकास खंड खैर में जियो टैगिंग और फोटो अपलोडिंग की प्रगति लक्ष्य से पीछे होने पर फटकार लगाई। इसके साथ ही एडीओ पंचायत व बीडीओ को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश भी दिए।
रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी द्वारा लगाये गये हर्निया शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन
रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी द्वारा हर्निया शल्य चिकित्सा शिविर रूसा मेडिकल सेंटर पर लगाया गया।कार्यक्रम के अंतिम दिन विदेश से आये डॉक्टर्स व सहयोगियों के साथ समापन समारोह अत्यंत भव्यता के साथ होटल मेलरोज इन् में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलाध्यक्ष रो.अरुण जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।पूर्व अध्यक्ष तरुण सक्सेना ने बताया इस शिविर में इम्वाइनल हर्निया ,अम्बिलाइकल हर्निया,फीमोरल हर्निया,सभी प्रकार के ऑपरेशन किये गये।इस अवसर पर सुमित कुमार,तरुण सक्सेना,जगजीवन गुप्ता,ललेश सक्सेना,अनुप गुप्ता,आलोक चतुर्वेदी,संजय गोयल,कपिल अग्रवाल,अजय अग्रवाल,राज सक्सेना,तन्मय शेखर नवनीत वार्ष्णेय,आदि उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब आॅफ अलीगढ पेंथर एवं कल्याण करोति मथुरा द्वारा निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर 28'नवम्बर को लगेगा
रोटरी क्लब आॅफ अलीगढ पेंथर एवं कल्याण करोति मथुरा 28 नवम्बर को निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन नारायणी हॉस्पिटल,अतरौली बस अड्डा रामघाट रॉड पर किया जा रहा है।शिविर में सभी दिव्यांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसे कृत्रिम पैर, कैलीपर्स एवं वैसाखी निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।दिव्यांग भाईयों से अनुरोध है कि उपरोक्त सुविधयें प्राप्त करने हेतु दिव्यांगता दर्शाते 3 फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,आमदनी प्रमाण पत्र(ग्राम प्रधान,विधायक, तहसीलदार,आदि से)एवं पहचान पत्र/आधारकार्ड/राशन कार्ड की प्रमि अवश्य लायें।उन्होंने बताया कि इस शिविर में रोटरी के सभी क्लबो का सहयोग रहेगा।शिविर के मुख्य अतिथि श्री जगमोहन गुप्ता व डीजीइन डी रोटे मुकेश सिंघल होंगे।यह जानकारी शिविर चेयरमैन रोटे नागेंद्र सिंह ने दी ।
अतरौली पैंठ चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एएसपी का पुतला फूंका
अतरौली पैंठ चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कल अलीगढ़ में चाबी निकालो अभियान चलाने वाले एएसपी नीरज जादौन का पुतला फूंका और एसपी नीरज जादौन को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा की भारत माता की शपथ लेकर देश की सेवा करने का वचन लेने वाले ऐसे आईपीएस अफसरों को जो भारत माता का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें देश निकाला दे देना चाहिए और नगर उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा की देश में पुलिस की छवि खराब करने में ऐसे अधिकारियों का ही हाथ रहता है ऐसे अधिकारियों को तत्काल रुप से पुलिस विभाग से निकाल देना चाहिए इस मौके पर महानगर सह मंत्री परमीत भारद्वाज,अरुण शर्मा,सचिन कुमार,सोमेश राजपूत,विशाल सिंह,रावेन्द्र,लवी ,राघव,संतोष,धर्मेन्द्र बजरंगी,अक्षय,शांतनु,मोहसिन,सुमित आदि कार्यकर्ता रहे
अमुवि के प्रोफेसर ने डिमेंशिया सहित मानसिक रोग की चिकित्सा के नए फार्मूले की खोज की
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के इंटरडिसीप्लीनरी बायोटेक्नालोजी यूनिट में प्रो.एम उवैस की लेबोरेटरी से जुड़े रिसर्च फेलो डाॅ. शादाब काज़मी तथा श्री अंजर अब्दुल मुजीब ने अल्जाइमर (डिमेंशिया)तथा सम्बन्धित मानसिक रोग की चिकित्सा के एक नये फार्मेूले की खोज की है जिससे इस रोग से बचाव सम्भव हो सकेगा।अपने शोध पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर उवैस ने बताया है कि अल्जाइमर की वर्तमान चिकित्सा में रोग के विकसित होने पर सफलता पूर्वक काबू पाना सम्भव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऐमेलाइड बिल्ड अप को निशाना बनाने से रोग पर काबू पाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि बहुत से वैज्ञानिक प्रभावी चिकित्सा की खोज में लगे हुए हैं। यह शोध ‘‘नेचर्स साइंटिफिक रिपोर्ट्स’’ में प्रकाशित हुआ है। प्रो.उवैस ने बताया कि शरीर की बचाव करने की प्रक्रिया पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी स्पष्ट नहीं हुआ है इस लिये हमें विश्वास है कि अल्जाइमर से पीड़ित लोगों पर इसके प्रयोग के सकारात्मक प्रभाव होंगे।
टप्पल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 14 पेटी अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना टप्पल क्षेत्र में आए दिन हो रही शराब की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंटरचेंज ब्रेकर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया,जिससे 14 पेटी मस्ताना मार्का हरियाणा की शराब बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगरिया गौरेला थाना टप्पल बताया।पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
राज्य खाध आयोग के अध्यक्ष व सदस्य ने डीएसओ के साथ किया राशन गोदाम व दुकान का निरीक्षd
राज्य खाध आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नंद किशोर यादव व सदस्य डा.मोहम्मद इस्माइल खा अलीगढ़ के दौरे पर आए और उन्होने आज़ जवां सिकंदर पुर मे स्थित वस्तु खाध निगम के राशन गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही उन्होने दबथला गांव मे राशन कोटेदार दाताराम की दुकान को देखा जिसमे सभी व्यवस्थाए संतोषजनक मिली।इसके साथ ही डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि राज्य खाध आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नंद किशोर यादव व सदस्य डा.मोहम्मद इस्माइल खा अलीगढ़ दौरे पर आए है उनके द्वारा जो निर्देश दिये है उनका पालन किया जाऐगा और उन्होने राशन गोदाम व दुकान का निरीक्षण किया जिसमे सभी व्यवस्थाए सही मिली।
मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत दताबली के जन कल्याण इंटर कॉलेज मे किया गया टीकाकरण
डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में मीजल्स/ रूबैला अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में चलाए जा रहे मीजल्स रूबेला टीकाकरण के अन्तर्गत गंगीरी ब्लॉक के दताबली स्थित जन कल्याण इंटर कॉलेज मे टीकाकरण सम्पन्न हुया जिसमे कॉलेज के छात्रों को मीजल्स रूबेला के टीके लगाऐ गए। इसके साथ ही डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी स्कूल, कॉलेजों मे अभियान चल रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत छूटे लाभार्थियों की सर्वे फीडिंग हुई तेज, सीडीओ व डीसी मनरेगा ने किया फीडिंग कार्य का निरीक्षd
सीडीओ दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 2012 के बेस लाइन सर्वे में छूटे परिवारों की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि सर्वे में छूट गए सभी पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण का लाभ दिया जा सके।2012 के सर्वे में छूट गए पात्र लाभार्थियों की फीडिंग कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सेल में ईडीएम मनोज कुमार राजपूत की देख-रेख में कराई जा रही है। सीडीओ दिनेश चन्द्र व डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप ने डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सेल में किये जा रहे फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया और पंचायत सेक्रेटरी को निर्देश दिए कि फीडिंग के लिए शेष रह गए डाटा की फीडिंग शीघ्र-अतिशीघ्र करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय डीएफओ एनके सहानिया भी सीडीओ चन्द्र के साथ रहे।
24 Express news. Aligarhअलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24 Express news Aligarh
9359080748


Post A Comment: