आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:

BIG BREAKING....लखनऊ: बुलंदशहर के कप्तान का हटना लगभग तय, साथ हीं आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों का भी किया जा सकता है तबादला: सूत्र
आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलंदशहर की घटना पर मुख्य सचिव DGP, प्रमुख सचिव गृह, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस के साथ बैठक की ।
उनके द्वारा इस गंभीर घटना की समीक्षा कर निर्देश दिया गया कि इस घटना की गंभीरता से जाँच कर गौकशी में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है अत गौकशी से संबंध रखनेवाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी को समयबद्ध रूप से गिरफ़्तार किया जाए। 
उनके द्वारा मृतक सुमित के परिवार जनों को मुख्यमंत्री राहत कोश से 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।
यहाँ उल्लेखनीय है कि 19 मार्च 2017 से अवैध स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया गया है इस घटना के क्रम में सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि ज़िले स्तर पर ऐसे अवैध कार्य न हो यह उनकी सामूहिक ज़िम्मेदारी होगी व मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करें कि इस आदेश का ज़िले स्तर पर अनुपालन किया जाए । यह भी निर्देश दिया गया कि एक अभियान चलाकर जो तत्व माहौल ख़राब कर रहे हैं उनको बेनक़ाब कर इस प्रकार साज़िश रचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए
Share To:

Post A Comment: