बुलन्दशहर हाईलाईट आशीष सिंघल
13 12 2018
13 12 2018
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री संघ प्रिय गौतम ने शीर्ष नेतृत्व को पांच राज्यो में पार्टी की हार के बाद दी गयी सलाह।
प्रदेश के सीएम को योगी को हटाने, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हटा कर राज नाथ सिंह को प्रदेश का सीएम बनाने, शिव राज सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की दी सलाह।
भाजपा को भरस्ट्राचार, काला धन, महंगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर देश की जनता से किये वादों को पूरा न करने पर गौतम ने भाजपा को कटघरे में किया खड़ा।
चिंगरावठी बवाल मामले में एक और सीसीटीवी मे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर चौकी में घुसते नज़र आये बावली, इसके फटने के डर से ही दीवार तोड़ निकले थे पुलिस कर्मी।
स्याना हिंसा में एक और आरोपी सौरभ अरेस्ट।
21 नामजद व 5 प्रकाश में आये बवाल में फरार आरोपियो के संपत्ति कुर्क के लिए पुलिस ने कराइ उदघोषणा।
एसएसपी ने गाजियाबाद से आए निरीक्षक विजय कुमार को चौकी चिंगरावठी का इंचार्ज किया नियुक्त ।
गौकशी व तस्करी का आरोपी आरिफ और उसके फरार साथियों ने गिरफ्तारी पर रोक का हाईकोर्ट से लिया स्टे ।
गौकशों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित ।
अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात ।
सिकंद्राबाद की चामड़ कालौनी में ट्रांसफार्मर चोरी करने आए चोर जाग होने पर भागे, कोयल काटने से तेल बिखरकर सड़क पर फैला, 7 लाख की क्षति का अनुमान ।
सिकंद्राबाद की जोखाबाद में स्थित एक फैक्ट्री में लोड उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए किया हंगामा ।
डिबाई क्षेत्र में सरे शाम घर में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला से की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर किया घायल, लूटपाट करने के बाद बदमाश हुए फरार।
अहार पुलिस ने अवैध शीशम से भरी बुग्गी लकड़ी पकड़ी,दो आरोपी गिरफतार।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में 2 घरों में बीती रात चोरी।पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर।


Post A Comment: