Good morning All Friends
24Express news Aligarh
Date 2/12/18
Jitendra Garg
क्वार्सी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या में पति को उम्रकैद, सास-ससुर व जेठ को सात साल की सजा
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को होगा
24Express news Aligarh
Date 2/12/18
Jitendra Garg
गभाना क्षेत्र के गांव ओगर में रूबेला इंजेक्शन लगने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत सभी को कराया सीएचसी में भर्ती
थाना गभाना क्षेत्र के गांव ओगर में आज दोपहर 117 बच्चों को रूबेला का इंजेक्शन लगाया गया जिसमें 18 बच्चों की तबीयत खराब होने पर उन्हें सीएचसी गभाना में ले जाया गया जहां से सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया उसके बाद दो बच्चे ममता व बंदना की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है तबीयत खराब होने वाले बच्चों में हिमांशु, विदिशा,आशीष,गुंजन,दीपिका, कन्हैया,पूजा,विवेक,देवराज और खुशी है,पूरे मामले पर सीएमओ एम.एल.अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है सभी बच्चों की तबीयत ठीक है सभी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।क्वार्सी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या में पति को उम्रकैद, सास-ससुर व जेठ को सात साल की सजा
क्वार्सी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मुकदमे में एडीजे तृतीय संजय कुमार सप्तम के न्यायालय से पति को उम्रकैद की सजा और 12 हजार रुपये का जुर्माना व सास-ससुर और जेठ को सात-सात साल की सजा तथा सात-सात हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है।अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी तेजवीर सिंह चौहान ने बताया कि क्वार्सी के ईकरी निवासी बनी सिंह ने 30 मई 2015 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने चार साल पहले अपनी दो बेटी पिंकी व बंटी की शादी हरदुआगंज के गांव कोंडरा निवासी सगे भाई ब्रजेश व सौदान के साथ की थी।शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू किया तो उसकी बेटी बंटी अपने पति ब्रजेश के साथ अलग रहने लगी। जबकि छोटी बेटी पिंकी पति सौदान के साथ ससुराल में ही रहती रही।आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में भैंस व अपाचे बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पिता ने पति सौदान,ससुर गोपाल,सास गायत्री,जेठ महेश व ननद गुड़िया को नामजद किया।कोर्ट में चले सत्र परीक्षण ननद को बरी करते हुए न्यायाधीश ने पति, ससुर, सास व जेठ को सजा सुनाई है।
भार्गव पेट्रोल पंप के मालिक को लूटने वाले आरोपी की जमानत खारिज
बन्नादेवी क्षेत्र में पेट्रोल पंप से घर जा रहे भार्गव पेट्रोल पंप के स्वामी से हथियार के बल पर एक लाख रुपये के अधिक की धनराशि लूटने वाले आरोपी की एडीजे-13 ने जमानत खारिज कर दी है।12 दिसंबर 2015 को भार्गव पेट्रोल पंप के मालिक रात को अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे।इस दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें लूटा था।इस मामले में पुलिस ने अनूपशहर बुलंदशहर व हाल बन्ना देवी बरौली निवासी पुलकित उर्फ गोल्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था जिसकी ओर से अदालत में जमानत अर्जी दायर की गई थी।शनिवार को कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी।
अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद के शिकायती पत्र पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को सौंपी जांच
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर डीएम चन्द्र भूषण सिंह को एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें संगठन के नाम से वायरल किये जा रहे फर्जी ऑडियो की जांच कर कार्यवाही का अनुरोध किया है।डीएम अलीगढ़ श्री सिंह ने पत्र का संज्ञान लेते हुऐ एडीएम प्रशासन को जांच सौंपी है और जांचकर आख्या 6 दिसम्बर तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जा सके।
बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी में नशीले पदार्थ बेचने वाले के घर पर एक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने की फायरिंग
थाना बन्ना देवी इलाके के रघुवीर पुरी इलाके में एक नशीले पदार्थ बेचने वाले के घर पर एक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने फायरिंग कर दी।सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई और एक छात्र को हिरासत में भी लिया गया,लेकिन बाद में छात्र को पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया। घटना की पृष्ठ भूमि में नशीले पदार्थ बेचने वाले का पदार्थ देने से इनकार बताया गया है।रघुवीर पुरी इलाके में एक चीले वाले की दुकान के पास एक घर से नशीले पदार्थों की आपूर्ति
होती है।गत दिनों एक शिक्षण संस्थान के छात्र, जो कि पहले से ही वहां से पदार्थ लेते रहे हैं, वह पहुंच गए और नशीले पदार्थ की मांग की।पदार्थ बेचने वाले ने मना कर दिया। इस पर पहले वाद विवाद हुआ और बाद में मामला हाथापाई तक आ गया। इसी बीच किसी ने तमंचे से फायर कर दिया।इसकी सूचना नशीला पदार्थ बेचने वाले ने ही पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।इस संबंध में अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनके पास इलाके के कई लोग नशीला पदार्थ सप्लाई होने की बात लेकर आए, जिसके बाद इलाका पुलिस को इस संबंध में बताया गया।
ईवीएम एवं वीपीपैट मशीनों का प्रयोग करना जनसाधारण को आना चाहिए:डीएम
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त व राजस्व उदय सिंह ने एक बैठक की जिसमे उन्होने बताया कि ईवीएम एवं वीपीपैट मशीनों का प्रयोग करना जनसाधारण को आना चाहिए।प्रचार हेतु प्रत्येक सेंटर पर मोबाइल वैन लगाई जाय जो प्रतिदिन 10-12 सेंटर क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया जाय।जागरूकता अभियान में प्रयुक्त की जाने वाली ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन पर पीले रंग के स्टीकर लगाये जायेंगे तथा यह मशीन निर्वाचन में प्रयोग नहीं की जायेगी।उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में एफ एल सी की समाप्ति के तुरन्त बाद 10 दिन में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के साथ-साथ लोकल केबिल टी0वी पर एवं सिनेमाघरों में स्लाइड के माध्यम से ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूकता उत्पन्न की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट कार्यप्रणाली की जानकारी मीडियाकर्मी, राजनैतिक दल, जनपद तथा तहसील मुख्यालयों पर भी बैठक आयोजित करके सभी को दी जाए।
गभाना क्षेत्र के चुहरपुर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
थाना गभाना क्षेत्र में चुहरपुर के पास आज सुबह एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव ट्रेन की पटरी पर पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा जिसकी सूचना इलाका पुलिस को दी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया शिनाख्त ना होने पर शव को अलीगढ़ मोर्चरी में रखवा दिया।घटना की सूचना पर परिजनों ने शव की शिनाख्त राजेंद्र सिंह (58 वर्ष)निवासी जिरौली डोर के रूप में की है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस घटना की जांच में जुटी।
कठिन परिश्रम,लगन आपको मंजिल तक ले जाएगी-डीएम
पीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन मे डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स इवेंट का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कॉलेज के डायरेक्टर अजीत तोमर व डाइट प्राचार्य इन्द्रप्रकाश सोलंकी ने फूलों का बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओ को डीएम श्री सिंह व एसपी क्राइम ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कार्यकम को संबोधित करते हुऐ श्री सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन से आपको मंजिल मिलेगी और प्रतिभा निखर कर आएगी। और उन्होने बताया कि जनपद की किसी भी प्रतिभा को संसाधन की कमी नही होगी। उसके समाधान के लिऐ वे सदैव तैयार है।डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स इवेंट के समापन के अवसर पर कॉलेज के स्टाफ के साथ साथ अनेक छात्र,छात्रा मौजूद रहे।
प्रयागराज मे आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दौरान गंगा नंदी व सहायक नदियों के जल की स्वच्छता के संबंध मे टीम ने की जांच
डीएम चंद्रभूषण की अध्यक्षता में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ की बैठक आयोजित हुई। जिसमे प्रयागराज मे 15 जनवरी से 4 मार्च तक आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दौरान गंगा नंदी व सहायक नदियों के जल की स्वच्छता, निर्मलता, एवं अविरलता सुनिश्चित कराने के संबंध मे डीएम श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये कि इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इसके साथ ही डीएम श्री सिंह के निर्देशों के अनुपालन मे ज़िला स्तरीय समिति एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के अधिकारियों ने जनपद अलीगढ़ के काली नदी साधु आश्रम का अप-स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम की प्रतिदिन रंग, डीओ,पीएच की मानीरिटिंग कर शासन को रिपोर्ट दी। तथा मै.वेव डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज लि.आसबानी इकाई अहमदपुरा अतरौली, मै.माँ साल्टसीटर साधु आश्रम का ज़िला स्तरीय कमेटी द्वारा निरीक्षण किया।इस मौके पर रामगोपाल क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण,उपायुक्त ज़िला उधोग, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
वैन्डिग जोन अन्तर्गत पंजीकृत पथ विक्रेताओं को दी जायेगी प्राथमिकता
नगर निगम में जीटी रोड चर्च के निकट ब्रिकी करने वाले सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट करने को लेकर विक्रेताओं ने अधिकारियों से मुलाकात की।सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने कहा कि वैन्डिग जोन के अन्तर्गत पहले से पंजीकृत विक्रेताओं को ही प्राथमिकता पर जगह दी जायेगी। अवैध रूप और अतिक्रमण करके सड़क पर ब्रिकी करने वालो पर सख्त से सख्त कार्यवाही नगर निगम स्तर से की जायेगी।सब्जी विक्रेताओं के अध्यक्ष होरीलाल ने निगम अधिकारियो के समक्ष जीटी रोड चर्च के निकट दुकाने लगाये जाने हेतु 20 फीट जगह देने और वही पर दुकाने लगाने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकाारी विनय कुमार राय ने कहा कि उक्त स्थल पर प्रस्तावित बैन्डिग जोन के आधार पर ही निर्णय लिया जायेगा।
सामाजिक संस्था नव चेतना समिति ने शहर में आवारा पशुओं के लिए उचित प्रबंध व स्वास्थ्य हित का ध्यान रखते हुए एडीएम-ई को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
सामाजिक संस्था नव चेतना समिति ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक गाय व अन्य आवारा पशुओं की संख्या में शहर में बेतहाशा वृद्धि हो गई है । जिसका उचित प्रबंध न होने के कारण शहरवासियों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है जिसमें गाय व अन्य पशुओं की असमय मौत हो जाती है आवारा पशुओं के लिए उचित प्रबंध व स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तत्काल प्रभाव से इन समस्याओं का निदान करवाने का कष्ट करें। समिति ने 6 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएमई को सौंपा जिसमें मुख्य मांगें पशु डॉक्टरों की कमी पूरी की जाए, शहर में टोल फ्री नंबर हो, गाय व अन्य पशुओं के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था हो। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर किशोर, मंगल सिंह, हेमंत शर्मा, अनमोल सिंगल, गोकुल सैनी, जितेंद्र शर्मा, सोनू सैनी, राजीव गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।
जवां थाना क्षेत्र फिरौती के लिए अपहरण में दोनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा
जवां क्षेत्र में स्कूल गए बच्चे को अगवा कर परिजनों से फिरौती मांगने के मुकदमे में दो आरोपियों को एडीजे -12 संजयवीर सिंह ने 10-10 साल की सजा तथा 10-10 हजार रुपये के जुर्माने लगाया है।अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि जवां के खुशालगढ़ी निवासी तारा सिंह वर्मा ने चौकी कासिमपुर में आकर बताया कि छह दिसंबर 1988 को उसका भतीजा राजेश पास ही स्थित तालिबनगर स्थित स्कूल में पढ़ने गया था।स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी उसका भतीजा नहीं लौटा तो वह स्कूल गया।यहां पता चला कि वह स्कूल से घर चला गया है।उन्होंने परिजनों के साथ अपने भतीजे को काफी खोजा,लेकिन कुछ
पता नहीं चला।इसी बीच पुलिस ने बच्चे को बरामद कर एटा के सिकंदपुर खुर्द सोनगढ़ी निवासी मेघ सिंह व एटा के मद्दूपुर कासगंज निवासी गंगा सिंह को गिरफ्तार किया।इन्होंने फिरौती के लिए बच्चे को अगवा किया था।पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।कोर्ट ने सत्र परीक्षण के दौरान दोनों को दोषी पाया। इसी आधार पर दोनों आरोपियों को 10-10 हजार की सजा तथा 10-10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कलक्ट्रेट मे नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत टोल फ्री नंबर पर कराई मिस्सड कॉल
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत कलक्ट्रेट मे महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे मे जागरूक किया।इसके साथ ही उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले चुकी महिलाओं से शासन के टोल फ्री नंबर 8733087330 मिस्स्ड कॉल कराई गयी।
टप्पल क्षेत्र में संविदा विद्युत कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत ग्रामीणों ने अलीगढ़ पलवल मार्ग किया जाम
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी अनिल (25 वर्ष)पुत्र बलवीर विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है बृहस्पतिवार को गांव सुजानपुर में विद्युत लाइन में फॉल्ट होने पर उसे ठीक कर रहा था तभी अचानक करंट आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया गंभीर अवस्था में उसे दिल्ली निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर खेल इलाके के हजियापुर डेरी पर अलीगढ़ पलवल को बाधित कर दिया।करीब दो घंटे से जाम लगा हुआ है, पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास कर रहा है, लेकिन शाम 6 बजे खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
मीजिल्स.रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के 2 लाख बच्चों का किया गया टीकाकरण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.एल.अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित मीजिल्स.रूबेला टीकाकरण अभियान गत 26 नवम्बर से पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को एम.आर.मीजिल्स.रूबेलाद्ध का टीकाकरण किया जा रहा है यह अभियान 5 सप्ताह तक चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 2 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं अभी तक जनपद में इस टीके से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हैए परन्तु कुछ अराजक एवं शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें वायरल की जा रही हैं।
एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपियों को 10-10 साल की सजा
अलीगढ़ एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश राजेश नारायण मणि त्रिपाठी के
न्यायालय ने बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा तथा
30-30 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि आरोपियों
से वसूली जाने वाली राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को दिए जाएं।अभियोजन पक्ष से अधिवक्ता एसीजीसी जीतू वार्ष्णेय ने बताया कि 17 जनवरी 2012 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जनवरी को उसकी विवाहित बड़ी बेटी जो कि बोल नहीं पाती है छोटी बेटी के साथ कूड़ा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान नामजद नागेंद्र व नेहना ने उसकी गूंगी बेटी को पकड़ लिया और बुर्जी में ले जाकर दुष्कर्म किया।छोटी बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। कोर्ट ने इस मामले में दोनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा तथा 30-30 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
गॉव,गरीब,मजदूर,किसान का सच्चा हितैशी सिर्फ लोकदल:चौधरी सुनील सिंह
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने जनजागरण अभियान के तहत खैर विधान सभा के फतेहग न्यायपंचायत के अर्न्तगत गॉव ऐदलपुर तथा लोधा ब्लॉक के कलुआ गॉव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि अब तक केन्द्र की भाजपा व कांग्रेस सरकारों ने गॉंव,गरीब,मजदूर,किसानों के साथ हमेशा छल किया है। ये दल देश के पूॅंजिपतियों को ही संरक्षणप्रदान करते हैं।माल्या तथा मैहुल चौकसी जैसे उघोगपति पैसा लेकर भाग जाते है।किसान का खाघ,बिजली व डीजल मंहगा होता जा रहा है। लोकदल ही गॉव,गरीब,किसान व मजदूर का सच्चा हितैशी है।आज की सभाओं में प्रमुख रूप से ऐदलपुर में विजय सिंह,रनवीर सिंह नम्वरदार,वीरपाल सिंह वी.डीसी,भूरी सिंह डा0 पी0पी0 सिंह विष्णु चौधरी कलुआ में ओमप्रकाश प्रधान, हरेन्द्र सिंह,किशनपाल,खेमसिंह,चौ0 गिर्राज सिंह डा हरीश सिंह,राहुल चौधरी,लोकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
मोटर दुर्घटना प्रतिकार वादों के निस्तारण हेतु फ्री ट्रायल बैठक का आयोजन 5 दिसंबर को होगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करें ताकि लोगो को त्वरित न्याय मिल सके।उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद रूप से प्रचार प्रसार भी करेंगें।साथ ही सूचनापट्ट पर सूचना एवं कार्यालय के बाहर वैनर अवश्य लगाया जाये ताकि और बेहतर प्रचार हो सके।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु 5 दिसम्बर को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु प्री ट्रायल बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमे समस्त अपर जिला जज,बीमा कंपनी के अधिवक्ता गण एवं संबंधित अधिकृत प्रबंधकगण उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को होगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 8 दिसम्बर दिन शनिवार को मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसके तहत विभिन्न अदालतों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा आपसी सुलह समझौते ध्सहमति के आधार पर निस्तारित मामलों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर 8 दिसबंर को अपरान्ह 2ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें जिसमें कुल लिए गए वादों एवं निस्तारित वादों की संख्या तथा सेटलमेंट धनराशि का विवरण होना लाज़मी है।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748


Post A Comment: