24Express news Aligarh Evening 7:00pm 1/12/18
Jitendra Garg


✍एलपीजी के दाम में बड़ी कटौती, 133 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर
रसोई गैस एलपीजी की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के लिए राहत की खबर है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 नवंबर को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 133 रुपए की कटौती की है।वहीं, सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 6.25 रुपए घटाए गए हैं।कच्चे तेल के दामों में कमी और रुपये में मजबूती के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों में कटौती का फैसला लिया है।नई दरें आज से लागू हों गयी है।सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों को दिसंबर से हर सिलेंडर पर 308.60 रुपए उनके बैंक अकाउंट में मिलेंगे।हालांकि, यह नवंबर में मिलने वाली 433.66 रुपए के मुकाबले कम होगी।धनश्री गैस के मालिक अंशुल गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ में14.2 किलो ग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 826 रूपये औऱ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1435.50 होगी।

✍लघु उद्योग भारती की साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन
लघु उद्योग भारती की साधारण सभा की बैठक का हुआ आयोजन।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल और संचालन महामंत्री नीरज अग्रवाल ने किया।शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ललित कुमार एवं संगठन के संरक्षक भिखारीदास गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके एवं भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया।गौरव मित्तल ने कौशल ग्रामीण योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित हुये युवकों के बारे में सदन
को जानकारी दी।और उन्होंने कहा कि जो उद्यमी उन युवकों अपनी फैक्ट्री में रोजगार हेतु रखना चाहें उन्हें रख सकते हैं।युवा उद्यमी सम्मान समारोह की समीक्षा की गयी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्था से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल कोरल,प्रमोद अग्रवाल पेच एवं राजकुमार इन्दौरियो को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।अंत में ललित कुमार ने सभी लोगों से 9 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली धर्मसंसद में चलने का आव्हान किया।कार्यक्रम में डॉ राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,योगेश गोस्वामी गिर्राज गोदानी,हरिओम अग्रवाल, भिखारीदास गुप्ता,शुभम गोयल, सुनील गर्ग,रमन गोयल,पंकज कुमार अग्रवाल,सुनील कुमार जैन,सुधीर शर्मा,प्रिंस भारद्वाज, विकास शर्मा,आदि उपस्थित रहे।


✍8 दिसंबर से नीट के लिए भर सकेंगे फीस
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 'नीट' के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। दिव्यांगों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मौजूदा नियमों के तहत आवेदन करना होगा। जनवरी में छात्रों को सुधार का मौका मिलेगा। फीस 8 दिसंबर से क्रेडिट - डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूटीआई से भर सकेंगे।

✍शुक्रवार को हुई कबूतर उड़ान प्रतियोगिता में इस बार आमिर ने जीता परवाज कप-3
लगातार दो अलीगढ़ परवाज कप जीतने वाले नीरज माहेश्वरी परवाज कप-3 जीतने से चूक गए हैं। इस बार वे तीसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार को आईटीआई रोड पर कबूतर उड़ान प्रतियोगिता हुई। हर कबूतरबाज ने अपने 31-31 कबूतर उड़ाए। प्रतिभागी आमिर अहमद के कबूतर 187 घंटे 16 मिनट उड़े। उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर अरशद अहमद रहे, जिनके कबूतर 184 घंटे 30 मिनट उड़े थे। नीरज माहेश्वरी के कबूतर 177 घंटे 23 मिनट उड़े। इस मौके पर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश उपाध्याय मांची, अमन राठी, सुहैल अहमद, परवेज अहमद, मुकीम शम्सी, आजम शम्सी, छोटू, मोहम्मद उजैर, राशिद, संदीप, अकील, रिहान, मुताहिर, जुबैर, मोनू, शाकिर, गौरव, मोंटू, पवन दिवाकर, असलम, अमजद आदि मौजूद रहे।

✍डीएम ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत पांच दिसंबर से जिले में नारी सशक्तिकरण रैली निकलने के दिए निर्देश
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत शुक्रवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच  दिसंबर से नारी सशक्तिकरण की रैली निकालने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर बीडीओ  को नारी सशक्तिकरण अभियान का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। डीएम ने कहा कि बीडीओ ब्लॉक स्तर पर नारी सशक्तिकरण को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित करें। ब्लॉक स्तर की कमेटी में बीडीओ के अलावा एमओआईसी, एबीएसए व पुलिस के अफसरों को सदस्य बनाएं। डीएम ने कहा कि पांच तारीख से जिले में रैली निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत करें। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, एनआरएलएम के महिला समूह, महिला संगठन भी उपस्थित रहें। इस मौके पर  एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

✍गुरुद्वारा नानक निवास के तत्वाधान में वार्षिक नगर कीर्तन में सिक्खों का दिखेगा शौर्य
नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा नानक निवास के तत्वाधान में रविवार को वार्षिक नगर कीर्तन होगा, जिसमें सिखों का शौर्य दिखाई देगा। शुक्रवार को यह बातें प्रेसवार्ता में प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लवली ने कहीं। उन्होंने कहा कि नई बस्ती गुरुद्वारा से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद सीमा टॉकीज, पंजाबी क्वार्टर, कटकुला, जीटी रोड, मालगोदाम, रेलवे रोड, मीरी लाल, पत्थर बाजार, होली चौक, मसूदाबाद होते हुए दोबारा से नई बस्ती गुरुद्वारे पर आएगा। नगर कीर्तन में पंच प्यारे व झांकियां शामिल होंगी। अलीगढ़ के सभी गुरुद्वारों के कीर्तन जत्थे झांकियां दिल्ली का मशहूर बैंड निशाने खालसा अखाड़ा ड्रोन हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की बरसात की जाएगी विजय कंपटीशन बच्चों द्वारा भांगड़ा अपने अनूठे करतबों से संगत को निहाल करेगा इसके बाद निशाने खालसा गत्का  अखाड़े द्वारा स्टेज शो का आयोजन नई बस्ती आवास विकास में होगा। सात सितंबर को सरदार लखविंदर सिंह हजूरी रागी अमृतसर अपने कीर्तन द्वारा अलीगढ़ की हरविंदर सिंह संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर मतिंदर सिंह टीटीजी, गुरनाम सिंह मौजूद रहे।

✍मिशन इस्लामिक स्कूल से छात्र को निकाला,स्कूल प्रबंधन से जान का खतरा
अलीगढ में संचालित मिशन इस्लामिक स्कूल में कक्षा चार में पढने वाले मोहम्मद सेफ निवासी दोहरा माफी को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से निकाल दिया है।बच्चे का गुनाह सिर्फ इतना है कि उसने अपने परिवारीजनों से स्कूली बस में अन्य छात्रों द्वारा मारपीट करने और स्कूल में कुरान हिब्ज की क्लास नहीं चलने की शिकायत की थी।जिस पर बच्चे की मां ने स्कूल प्रबंधन से अन्य छात्रों की शिकायत और फीस लेने के बावजूद भी क्लास न चलने पर आपत्ति दर्ज कराई थी।अब स्कूल प्रबंधन से छात्र के परिवारीजनों को भी अपनी जान-माल का खतरा है।फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की शिकायत महिला ने अपने बच्चे के साथ एसएसपी से की है।एसएसपी का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

✍नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के नेतृत्व मे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की कमेटी की सदस्यों द्वारा ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे मे जागरूक किया जा रहा है। जिससे वे योजनाओं का लाभ ले सके।इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की टीम की सदस्यों द्वारा जनपद मे केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले चुकी महिलाओ द्वारा शासन के टोल फ्री नंबर 8733087330 मिस्स्ड कॉल कराई जा रही है जिसमे अब तक टोल फ्री नंबर पर 1500 मिस्स्ड कॉल हुई है। इसके साथ ही डीएम श्री सिंह ने बीडीओ,बीएसए,डीआईओएस,डीपीओ,डीसीएनआरएलएम,सीएमओ को सख्त निर्देश दिये है कि वे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान मे  सहभागिता करे और टोल फ्री नंबर पर अधिक से मिस्स्ड कॉल कराये। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

✍पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को खैर के गांव अहरौला में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
खैर क्षेत्र के गांव अहरौला में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज और देश की एकता की ताकत बनाए रखने और अपने सम्मान को वापस लाने के लिए जाट समुदाय सातों जात एवं मुस्लिम समाज को छोड़कर आगे बढ़े। इसी के हिसाब से राजनीतिक में भी अपनी सहभागिता रखें। देश में भाजपा के बड़े-बड़े नेता जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि पीएम और सीएम के सारे वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। इस मौके पर संतोष सिंह जादौन, कुंवर गौरांगदेव चौहान, श्याम दिवाकर, पितांबर सूर्यवंशी, नितिन वाल्मीकि, रामेश्वर कश्यप,चंदन सिंह बघेल आदि मौजूद रहे। संचालन मुखिया जी ने किया।

✍डीएम श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे हैं फ्री बोरिंग
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाभार्थियों के फ्री बोरिंग कराए जा रहे हैं। ए.ई.अनुराग गुप्ता ने बताया की जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक धनीपुर,लोधा के गांवों में बोरिंग का कार्य हुआ| जिसका लाभ महेश पुत्र महावीर,पुष्पेंद्र कुमार पुत्र शिवराज बहादुरगडी,रोशन लाल पुत्र गोरेलाल,भानु प्रताप सिंह पुत्र होटल सिंह ,महेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह को मिला।

✍गुरुवार को अलीगढ़ आई बेंगलुरु पुलिस दुष्कर्म के आरोपित मैनेजर की तलाश में
मामला सिविल लाइन इलाके के दोदपुर स्थित जौहरा बाग से जुड़ा है। यहां का दानिश अहमद नामक  युवक बेंगलुरु की निजी नामी कंपनी में मैनेजर है। छह महीने पहले शादी डॉट कॉम के जरिए कर्नाटक की युवती से उसकी जान पहचान हो गई। फोन पर बातचीत होने पर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर बेंगलुरु में अपने फ्लैट पर बुला लिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर भरोसा दिया कि जल्द निकाह कर लेगा। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर अस्पताल में गर्भपात करा दिया। विरोध किया तो मारपीट कर धमकी देते हुए निकाल दिया। इस मामले में अलीगढ़ आकर वह परिजनों से मिली तो उन्होंने भी धमकाया। फिर बताया कि दानिश का निकाह एक दिसंबर शनिवार को बरेली में रचाने वाले हैं। इस मामले में पीड़िता की ओर से बेंगलुरु के थाना जेपी नगर में निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म व शारीरिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। बेंगलुरु पुलिस गुरुवार को अलीगढ़ पहुंची और उसके घर पर दविश दी लेकिन वह फरार हो गया।
✍क्वार्सी क्षेत्र में बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को रौंदा महिला की मौत पति घायल
थाना क्वार्सी क्षेत्र में अतरौली के गांव चंदौली बुजुर्ग निवासी सुशीला देवी (22 वर्ष)पत्नी उपेंद्र कुमार दवा लेने के लिए रामघाट रोड पर  डॉक्टर के पास आए थे ,दवा लेकर अतरौली वापस जाते समय पीएसी के पास नामचीन स्कूल की बस ने दंपत्ति को रौंद दिया।जिसमें गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां सुशीला देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पति रूपेंद्र कुमार का इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस बस को तलाश में जुटी है।
✍मडराक रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का मिला शव
थाना मडराक क्षेत्र में मडराक रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक पड़ा हुआ था जिसको यात्रियों ने हिला कर देखा तो उसका कोई मूवमेंट नहीं था जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई, जीआरपी पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त ना हो सकी।जीआरपी पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र (58 वर्ष)बताई जा रही है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

✍अमुवि के छात्रसंघ पदाधिकारी सहित सैकड़ों छात्रों ने रिसर्च स्कॉलर की फैलोशिप बढ़ाने की मांग को लेकर जुलूस निकाल,प्रदर्शन किया
पूरे देश भर में स्थापित विश्वविद्यालयो में रिसर्च स्कॉलर छात्र फैलोशिप बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं उसी क्रम में आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार होश में आओ के नारे भी लगाए गए,यह जुलूस आर्ट फैकल्टी से शुरू हुआ और बाबे सैयद गेट पर आकर समाप्त हुआ,प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि सरकार मूर्तियों पर पैसा खर्च कर रही है लेकिन रिसर्च करने वाले छात्रों की फेलोशिप बढ़ाने में कोई रुचि नहीं ले रही जबकि देश निर्माण में रिसर्च स्कॉलर का बहुत बड़ा योगदान होता है और अगर सरकार ने फैलोशिप नहीं बढ़ाई तो देशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा इससे पूर्व वर्ष 2014 में ही फेलोशिप बढ़ी थी उसके बाद जब से यह वर्तमान सरकार आई है रिसर्च स्कॉलर की है फेलोशिप बढ़ाने में कोई रुचि नहीं ली है।इस दौरान अमूवि छात्र संघ यूनियन के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज,सचिव आमिर रसीदी, छात्र सलमान सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

✍अमुवि के लाइफ साइंस  डिपार्टमेंट को यूके के टाइम्स हायर एजुकेशन ने रैंकिंग में भारत को प्रथम स्थान दिया है
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के लाइफ साइंस संकाय को यूके के टाइम्स हायर एजूकेशन की एक रैकिंग के अन्तर्गत भारत के विश्वविद्यालयों के बीच प्रथम स्थान दिया गया है।ज्ञात हो कि यह संस्था अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के आधार पर उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की रैकिंग के लिये प्रसिद्व है।टाइम्स हायर एजूकेशन ने वल्र्ड यूनीवर्सिटी रैकिंग 2019 के अन्तर्गत अमुवि के लाइफ साइंस संकाय को भारत के विश्वविद्यालयों के बीच प्रथम तथा समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के बीच तृतीय स्थान दिया है।इसके साथ ही शैक्षणिक एवं शोध सन्दर्भों के वर्ग में उक्त संकाय का स्कोर पिछली सभी रैकिंग से बेहतर है।

✍अमुवि में 34 छात्र-छात्राओं का मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ चयन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के एमटैक, बीटैक, बीई, एमकाॅम, बीकाॅम, एमए तथा पीएचडी कोर्सेज़ से सम्बद्व 34 छात्र व छात्राओं को एक कैम्पस सिलेक्शन ड्राइव के अन्तर्गत अमरीका बेस्ड मल्टीनेशनल कम्पनी चैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मैनेज्ड नेटवर्क एक्सपर्ट के रूप में नियुक्ति प्रदान की है। चयनित छात्रों को उनके पदानुसार 20 हजार से 80 हजार तक का मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा।ज्ञात हो कि उक्त् कैम्पस सिलेक्शन ड्राइव में भाग लेने के लिये 600 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था।चयन प्रक्रिया का संचालन चैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने किया, जिसमें  इमरान खाॅन, अमुवि के पूर्व छात्र हसन महमूदल,सब्य साक्षी दत्ता,  राजश्री शर्मा, रूही बशीर शामिल थीं।

✍डीएम व एसएसपी के निर्देश पर आज जिला कारागार अलीगढ़ में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का किया गया आयोजन
डीएम चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर आज जिला कारागार अलीगढ़ में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कारागार के समस्त पुरुष एवं महिला बंदियों को एड्स एवं उसके उपचार तथा उसके बचाव के विषय में जागरुक किया गया। इसके साथ ही उड़ान सोसायटी के ज्ञानेंद्र मिश्र किड्स केयर हॉस्पिटल के ओनर डॉक्टर वैभव वार्ष्णेय एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा समस्त बंदियों को उपचार किया गया एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।इस अवसर पर कारागार के अधीक्षक आलोक सिंह,जेलर राजेश कुमार सिंह,चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन एवं डॉ अभिषेक तथा समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

✍सीएम अरविंद केजरीवाल ने अलीगढ़ के शहीद के परिजनों को चेक दिया
पटपड़गंज में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को केजरीवाल द्वारा चेक दिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के शहीद कांस्टेबल बीनेश कुमार के परिवार को मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये का चेक दिया। बीनेश कुमार कोतवाली सर्किल में  तैनात थे। वह 16 सितंबर 2017 की सुबह चार बजे अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग पर उनकी ड्यूटी थी। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने बहुत तेजी से आ रहे एक ट्रक को रुकवाने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ने उनके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों की बहुत कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीनेश कुमार तीन भाइयों में बीच के थे। परिजनों द्वारा बेटे को याद करते हुए देश के लिए दी कुर्बानी पर गर्व महसूस किया गया है। पैतृक गांव  में उन्हें याद कर आज श्रद्धांजलि दी गई। केजरीवाल ने चेक देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस उनके परिवार की तरह है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

✍युवा कार्यकर्ताओं को सम्मेलन से मिलेगी नई ऊर्जा:- सुमित कुमार शिब्बो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बरेली में आयोजित युवा सांसद सम्मेलन में जिला महामंत्री सुमित शर्मा शिब्बो भी शामिल हुए। शिब्बो ने कहा कि सम्मेलन से युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को बुके भी भेंट किए। अमित चौधरी, रजत शर्मा, अवनीश शर्मा, शिवशंकर सारस्वत, महेश पाठक आदि मौजूद थे। वहीं, भाजयुमो के जिलाअध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि बरेली में आयोजित युवा संसद सम्मेलन में युवाओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। मुकेश ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश से संगठन के बारे में वार्ता भी की।

✍अलीगढ़ के दंपती को जेब से रुपये चुराते हुए जनता ने पकड़ा
बदायूं जिले के थाना बिसौली निवासी सोहनलाल घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर रोडवेज बस अड्डे जा रहे थे। ई-रिक्शा वाले को रुपये देने के लिए सोहनलाल ने जेब में हाथ डाला तो जेब में रखे पांच हजार रुपये गायब थे। उन्होंने शोर मचाते हुए ई-रिक्शा को माल गोदाम आंबेडकर मूर्ति के पास रुकवा लिया। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने पास बैठे पति-पत्नी पर रुपये निकलने का शक जाहिर किया। लोगों ने युवक की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। पत्नी की तलाशी लेने पर महिला के पास पांच हजार रुपये निकल आये। दोनों को लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन युवक मौके से भाग निकला। युवक ने अपना नाम सद्दाम पुत्र फिदा हुसैन व पत्नी का नाम रीना निवासी शमशाद मार्केट अलीगढ़ बताया। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ करवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

✍डीएम के निर्देष पर कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में बोली लगाकर लगातार जारी है धान की नीलामी
1 दिसम्बर को कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में मंडी स्टाफ तथा कृषकों की उपस्थिति में व्यापारियों द्वारा धान की नीलामी बोली लगाकर हुई। इ़सके साथ ही डीएम श्री सिंह ने सभी मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि धान की नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिये और मंडी में धान लेकर आने बाले कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।डीएम के निर्णय की किसान सराहना कर रहे है तो वही किसान भी धान की बोली मे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है और अपने धान बेच रहे है।धनीपुर मंडी में आज सुगंध धान 2511 रुपये,शरबती धान ,2000,धान(1509) 3000रुपये, पीटन 3350प्रति कुन्टल तक बिका।डीएम श्री सिंह के निर्देश पर मण्डी सचिव विजेन्द्र सिंह ने सभी धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्थायें बेहतर होने की बात कही।

✍पुलिस ने चेकिंग में  43  वाहनों के काटे चालान
अलीगढ़ पुलिस ने शनिवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें  43  वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही मौके पर 103600  रुपए समन शुल्क बसूल किया।जनपद में पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 31 लोगों को किया गिरफ्तार।
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,  वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें 
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748
Share To:

Post A Comment: