24Express news Aligarh
Date 13/12/18 8:00
Jitendra Garg


✍गांधी पार्क क्षेत्र में कर्ज में डूबे पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर की आत्म हत्या,पुलिस जांच में जुटी
थाना गांधी पार्क की कुवंर नगर कालोनी गली नंबर तीन निवासी बाबूलाल(40 वर्ष)पत्नी बबिता सिंह(42 वर्ष)बुधवार की रात्रि खाना खाते समय कर्ज की बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया,इसी के चलते बाबूलाल ने सिलबटने को पत्नी बबीता के सिर में मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।आत्म हत्या से पहले बाबूलाल ने अपनी बेटी शिवानी का भी गाला दवाकर मारने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रहा।घटना की सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतकों के परिजनों ने बताया कि बाबूलाल पर कर्ज था कर्ज वाले परेशान कर रहे थे।इसी के चलते यह कदम उठाया है।पुलिस परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही करेगी। मृतकों के तीन बच्चे है राजा,शनी और शिवानी है,बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
✍ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में करीब 30 करोड़ में नाची थी बियोंसे
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में करीब 7 अरब रुपए से अधिक खर्च करने को लेकर चर्चा जोरों पर है।इसी बीच एक और चौंकाने वाली ख़बर है कि उदयपुर में हुई ईशा की प्री वेडिंग सेरिमनी में अमेरिका सिंगर बियोंसे ने परफॉर्मेंस के लिए करीब 30करोड़ लिए थे। ऐसा अनुमान टाइम मैगजीन की एक रिपोर्ट में लगाया गया है बता दे कि 2017 में 7.5 अरब से अधिक रुपए कमाकर बियोंसे म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला बनी थी।

✍शासनादेश के तहत हुए सभी तबादले रद्द करने के आदेश
प्रदेश सरकार की शिक्षक तबादला नीति को हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने खारिज कर दिया है। यही नहीं अदालत ने  सभी तबादले और समायोजन रद्द करने के आदेश दिए हैं।सरकारी स्कूलों में शिक्षक छात्र अनुपात सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने जुलाई में जो 'अंतिम आया पहले जाए' का शासनादेश जारी किया उसे अदालत ने मनमाना करार दिया है। इसी शासनादेश के तहत सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले किए जा रहे थे। न्यायमूर्ति इरशाद अली ने 600 से ज्यादा शिक्षकों की ओर से दायर की गई 122 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की की। इन याचिकाओं में प्रदेश सरकार की ओर से 20 जुलाई को जारी किए गए शासनादेश और 16 अगस्त को जारी सर्कुलर को खारिज करने की गुजारिश की गई थी। साथ ही स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची व इसके तहत तबादलों पर भी रोक लगाने का आग्रह किया गया था।

✍हज यात्री 300 रुपये हज फार्म रजिस्ट्रेशन के हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में एसबीआई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से जमा कर सकते हैं
हज फार्म जमा करने की तिथि 19 दिसंबर तक बढ़ गई है। पहले फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक थी। जिला हज ट्रेनर अब्दुल समद ने बताया कि जिनके पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी 2020 तक की है। वह हज 2019 के लिए फार्म 19 दिसंबर 2018 तक जमा कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अपना फार्म ऑनलाइन /ऑफलाइन उप्र राज्य हज कमेटी लखनऊ को जरूरी कागजात के साथ फोटोकॉपी, पासपोर्ट ,आधारकार्ड बैंक पासबुक चेक की कैंसिल्ड कॉपी व पासपोर्ट फोटो) बैकग्राउंड के साथ प्रति हज फॉर्म रजिस्ट्रेशन 300 रुपये भेजना जरूरी है।

✍अलीगढ़ के सहायक आबकारी आयुक्त के तबादले के बाद आबकारी विभाग में 17 अधिकारियों को दी गई नई तैनाती
आबकारी विभाग में 12 सहायक आबकारी आयुक्त और 5 उप आबकारी आयुक्त के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें हाल ही में प्रोन्नत हुए चार उप आबकारी आयुक्त शामिल है।शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सहायक आबकारी आयुक्त हरिओम सिंह को अलीगढ़ में प्रयागराज ,जितेंद्र पाल को मुजफ्फरनगर से प्रयागराज ,दिनेश शर्मा को वाराणसी से प्रयागराज, संजीव कुमार सिंह को फिरोजाबाद से प्रयागराज और जगजीवन प्रसाद को सीतापुर से प्रयागराज, भेजा गया है।इसी तरह संजय कुमार को खीरी से वाराणसी, प्रमोद कुमार गोयल को आगरा से बरेली, वरुण कुमार को मुजफ्फरनगर से झांसी भेजा गया है।

✍अब 1 लीटर पराग घी की कीमत हुई 398रुपये
पराग प्रबंधन ने देसी घी की कीमतों में 32 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। प्रवक्ता डीपी सिंह के मुताबिक पहले 1 लीटर देसी घी  की कीमत 430 रुपये थी। और आधा लीटर देसी घी की कीमत 218 रुपये थी ।लेकिन नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू की जा चुकी है। और इन्हें पराग के अधिकृत बूथों से इसे लिया जा सकता है।

✍घरेलू उपभोक्ताओं को नियामक आयोग ने लोडिंग चार्ज में दी बड़ी राहत
अब नया बिजली कनेक्शन लेना और लोड बढ़वाना सस्ता हो गया है।4 किलो वाट तक नया कनेक्शन लेने और लोड बढ़ाने में किसी भी तरह का सिस्टम लोडिंग चार्ज नहीं लगेगा। इसे पूरी तरह से फ्री कर दिया है ।शहर में प्रतिदिन 40 से 50 उपभोक्ता नया कनेक्शन और लोड बढ़बाते हैं। अभी तक 1 किलो वाट के बीपीएल उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने और लोड बढ़ाने के लिए सिस्टम लोडिंग चार्ज फ्री था।

✍कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे से मिली बड़ी राहत कुंभ जाने के लिए रेल टिकट पर लगने वाला सरचार्ज हुआ समाप्त
अब कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को जनरल से लेकर फर्स्ट एसी तक कि किसी भी टिकट पर यात्रियों को सरचार्ज नहीं देना होगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि यह पहली बार हुआ है। अभी तक कुंभ जाने के लिए यात्रियों से टिकट के साथ सरचार्ज जोड़ कर लिया जाता था, जो कम से कम 5 रुपये होता था। रेलवे मेला शुरू होने के 1 सप्ताह पहले से सर चार्ज वसूलने लगता था गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि कुंभ के समय तैयार होने वाले स्टेशनों से यात्रा करने और टिकट खरीदने पर श्रद्धालुओं के साथ साथ आम यात्रियों को भी टिकट के साथ सरचार्ज देना होता था ।उन्होंने बताया कि महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे 700 करोड रुपए खर्च कर रहा है।

✍यूपीएचईएससी की परीक्षा में अब नहीं होगी माइनस मार्किंग 
उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 15 दिसंबर को प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। इसके अलावा प्रश्नपत्र को भी महज दो खंडों में रखा गया है जिसमें एक खंड सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्नों और दूसरा विषय पर आधारित 70 प्रश्नों का रहेगा।परीक्षा के लिए यूपीएचईएससी ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन 47 के तहत लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को है। परीक्षा 2 घंटे की होगी इसका पूर्णांक 200 अंकों का होगा और अभ्यार्थियों को दो खंडों में कुल 100 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर गोले को कालेपन से भर कर देने होंगे। यानी प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा ।अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत वाली बात माइनस मार्किंग का ना होना है।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: