दनकौर आशीष सिंघल:


दनकौर सिटी में स्थित एक जनसुविधा केंद्र संचालक पर एक युवक ने पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत दनकौर पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
         दनकौर सिटी के जाट कॉलोनी निवासी पीड़ित युवक लोकेश मलिक ने बताया है कि वह सोमवार शाम सिटी में स्थित जन सुविधा केंद्र पर पैन कार्ड मैं करेक्शन करवाने के लिए गया था। आरोप है कि जहां संचालक के एक दोस्त ने उसके साथ गाली-गलौंच कर दी। विरोध करने पर जनसुविधा संचालक ने पीड़ित को जमकर पीटा। इस घटना में पीड़ित को काफी चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जनसुविधा केंद्र संचालक अनजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का यह भी आरोप गुट कुछ लोगों के साथ पीड़ित के परिजनों के पास पहुंचा और इस मामले में फैसले का जबरन दबाव बनाने लगा।आरोप है कि पीड़ित के परिजनों ने जब इस मामले में फैसला करने से साफ इंकार कर दिया तो आरोपितों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
साभार एनबीटी नोएडा
Share To:

Post A Comment: