आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर नये साल 2019 का लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, रात 12 बजते ही खूब की आतिशबाजी ।
1. सिटी के मोतीबाग के मैदान में युवाओं ने मां भगवती का कराया जागरण, मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु और युवाओं की टोली ।
2. सिटी के नर्वदेश्वर मंदिर से निकली सांई पालकी, पूरा शहर हुआ सांईमय, कृष्णानगर में व्यापार मंडल के राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, तरुणदीप, संजय गोयल आदि ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत ।
सिटी के खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने अवैध तमंचा समेत एक युवक किया गिरफ्तार, इस्लामाबाद मुहल्ले का रहने वाला है पकड़ा गया युवक अरवाज पुत्र इकरामुद्दीन ।
बुलंदशहर में नये शस्त्र लाईसेंस के फार्मों की बिक्री पर रोक, डीएम ने केवल 1500 फार्म बंटने के बाद लगाई रोक । फार्म के लिए आवेदक कलेक्ट्रेट के काट रहे चक्कर ।
स्याना हिंसा : इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के मर्डर में शामिल कलुआ को पुलिस ने भेजा जेल, सोमवार देर रात सैदपुर मोड़ से किया था गिरफ्तार ।
डिबाई क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर कलां में युवक की झौपड़े में आग से झुलसकर संदिग्ध हालात में मौत, गांव खेरपुर का रहने वाला था मृतक ।
1. तीन दिन पहले घर से झगड़ा करके गांव के जंगल में बने झौपड़े में आकर रहने लगा था मृतक, देर रात अचानक झौपड़ा आग लगने पर हुआ राख, उसमें सो रहे उक्त युवक की झुलसकर मौत ।
डिबाई क्षेत्र के गांव गालिबपुर में युवक का मर्डर, खेत में पड़ा मिला शव । गांव तुलसीगढ़ी का रहने वाला है मृतक युवक नरेन्द्र, बदमाशों ने गला दबाकर की हत्या ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव चंदेरु बंबे के पास दिन निकलते ही हादसा, अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार मामा भांजे को कुचला, भांजे की मौत ।
1. दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम, घंटों बाद अधिकारियों के समझाने पर खुला जाम ।
सिकंद्राबाद पहुंचे डीएम और एसएसपी, तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की सुनी समस्याऐ । आई 85 शिकायतों में मात्र 11 का मौके पर किया निस्तारण ।
जाते-जाते स्याना हिंसा की टीस दे गया बीता साल 2018, माह दिसम्बर की 3 तारीख को स्याना में गौकशी के बाद हुआ था बवाल, जिसमें एक इंस्पेक्टर और एक छात्र की गोली लगने से हुई थी मौत ।
1. इस नये साल में भी सालता रहेगा स्याना हिंसा का मामला, क्योकि मुखय आरोपी योगेश राज समेत कई आरोपी अभी तक नही आए है पुलिस की पकड़ में ।
10 अक्टूबर को पूर्व विधायक हाजी अलीम की गोली लगने से संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत, पुलिस मौत की आज तक नही सुलझा पाई गुत्थी, आत्महत्या दर्शाकर बंद कर दी गई फ़ाईल !
बीते साल 2018 की एक किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात से हुई थी शुरुआत, सिटी क्षेत्र के गांव चांदपुर से दरिंदों ने एक किशोरी की गैंगरेप के बाद कर दी थी हत्या, जिसमें पुलिस की बड़ी हुई थी फजीहत ।
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता कादर खान का निधन, 81 साल के थे वह, लंबे समय से चल रहे थे बीमार और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में थे भर्ती ।


Post A Comment: