आशीष सिंघल
बुलन्दशहर हाईलाईट साभार मुकुल आज तक
1 1 2018
बुलन्दशहर हाईलाईट साभार मुकुल आज तक
1 1 2018
भीड़तंत्र का स्याना के चिगरावटी के बाद एक बार फिर पुलिस पार्टी पर हमला, बाल बाल बची पुलिस पार्टी। इस बार खुर्जा देहात का खबरा में हुई घटना!
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव खबरा में गिरफ्तारी से बचने के लिये आपस मे भिड़ने वाले दोनो पक्षो ने गिरफ्तारी से बचने के लिए किया था पुलिस पर पथराव और फायरिंग।
खबरा प्रकरण पुलिस ने दोनों पक्षो के 20 लोगो को किया नामजद, 6 किये गिरफ्तार। एक से किया तमंचा बरामद।
स्याना का चिंगरावठी कांड पुलिस ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले आरोपी कलुआ उर्फ राजीव को किया गिरफ्तार।
स्याना पुलिस ने कलुवा के पास से कुल्हाड़ी की बरामद, भेजा जेल।
गुलावठी में ससुराल पक्ष के लोगो ने विवाहिता को जबरदस्ती ट्रैक्टर से ले जाने के दौरान ट्रेक्टर से गिराकर कुचला, विवाहिता की मौत।
सलेमपुर के माँगलोर में दो दर्जन मोबाईल टावर की बैटरी की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
मोबाइल नम्बरों से काल कर बैंक के खातों से रुपये निकालने का सिलसिला जारी, अब खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खाते से निकाले एक लाख रूप्ये।
ऐबीएसए ने फर्जी सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज कराई एफ आई आर।
कोतवाली सिटी पुलिस ने कुरुक्षेत्र का एक व लुधियाना के 4 अभियुक्तो को सँगठित होकर लूट करने के आरोप में गैंगस्टर में किया निरुद्ध।
गुलावठी में दो बाईक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की उपचार के दौरान मौत।
सिकन्द्राबाद क्षेत्र में बाइक सवार पिता पुत्र को बाईक ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत , पिता गम्भीर घायल।
सलामतपुर गांव में बिजली से पंद्रह बीघा ईख में लगी आग।
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव घुसराना में जंगल में बनी झोपड़ी में लगी आग एक अधेड़ की मौत, लोगों ने हत्या की आशंका की व्यक्त।
सम्पूर्ण समाधान दिवस सिकन्द्राबाद में जिलाधिकारी के समक्ष 85 फरियादियों की शिकायते हुई प्राप्त, मौके पर 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण।
सम्पूर्ण समाधान दिवस सिकन्द्राबाद में जिलाधिकारी के समक्ष 85 फरियादियों की शिकायते हुई प्राप्त, मौके पर 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण।
सर्दी का सितम जारी, कोई भी सर्दी में बाहर सोता नही मिले, सब पहुँचे रैन बसेरे, जरूरतमन्दों को कंबल बॉटने भी निकला प्रशासन।
अधिवक्ता परिषद ने एस सी एस टी हित से सम्भनदित 10 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को किया प्रेषित।
साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकला ऑस्ट्रेलियन युवक, छोटी काशी के दर्शन करने पहुंचा अनूपशहर।
नववर्ष का जश्न पूरे शबाब पर, देश के मशहूर पर्यटन स्थ्ल, सी बीच, हिल स्टेशन, धार्मिक स्थ्ल पहुँचे लोग, सभी क्लब,होटल, रेस्तरां, ओपन गार्डन में मनाया जा रहा न्यू ईयर जश्न।


Post A Comment: