(आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा)  
=============================



तराई वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा नव निर्वाचित सांसदों का दिल्ली में जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से  तराई परिवार में जबरदस्त उत्त्साह दिखा। संसदीय दल की बैठक में जब सभी सांसद दिल्ली पहुंचे उसी क्रम तराई वेलफ़ेयर एसो के सदस्य भी बधाई देने पहंचे उनके दिल्ली आवास पर सभी सदस्यों ने सबसे पहले खीरी सांसद अजय मिश्रा के नार्थ एवेन्यू आवास पर उनका स्वागत और सम्मान गुलदस्ता देकर, अंगवस्त्र पहना के और लड्डू खिला करके किया गया, 
सांसद जी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था , उसी क्रम में वहाँ बाँदा से पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा व पूर्व मंत्री भाजपा नेता विनोद तिवारी से भेंट हुई सांसद जी ने सभी का एक दूसरे से परिचय करा के पूरे तराई सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया , कहा कि दिल्ली रह कर भी आप सब ने पूरी मेहनत की और वोट डालने लखीमपुर आये सभी को धन्यवाद। तत्पश्चात पूरी तराई टीम पहुंची सीतापुर सांसद राजेश वर्मा के आवास पर , उनके स्वागत और सम्मान के साथ चुनाव पर चर्चा हुई और उनके मंन्त्री बनने की अग्रिम बधाई भी दी, उन्हें के आवास पर पधारे हरदोई सांसद जय प्रकाश रावत और मिश्रिख सांसद  अशोक रावत से भी भेंट हुई , उन्हें भी सभी ने मिल गुलदस्ता भेंट कर शुभ कामनाएं दी। सभी सांसदों को शपथ ग्रहण समारोह के बाद तराई वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित कर दिया है। जिसके तारीख व स्थान संसद सत्र के अनुसार जल्द ही सुनिश्ति किया जाएगा। 
इस दौरान प्रमुख रूप से हिमांशु तिवारी मंगेश त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, विराग शुक्ला, विजय मिश्रा,गौरव मिश्रा, अनुराग पांडेय, अंकित शुक्ला,अभिषेक सिंह, आशुतोष कंडवाल, मयंक बाजपाई व कई अन्य तराई सदस्य मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: