अब तक भारतीय वायुसेना को कुल 12 ‘अपाचे हेलिकॉप्टरमिल चुके हैं. भारत ने सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार और बोइंग कंपनी के साथ कुल 22 ‘अपाचे हेलिकॉप्टरसमझौता किया था. भारतीय वायुसेना को 4 अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप 27 जुलाई को मिली थी.
पठानकोट: आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत को दुनिया का सबसे दमदार हथियार मिल गया है. आज पठानकोट एयरबेस पर भव्य समारोह और पूजा अर्चना के बाद 8 ‘अपाचे हेलिकॉप्टर्सवायुसेना में शामिल हो गए. इसी के साथ भारतअपाचे हेलिकॉप्टरका इस्तेमाल करने वाला 15वां देश बन गया हैअपाचे दुनिया के आधुनिक लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स में शामिल है. अमेरिकी सेना भी इसका इस्तेमाल करती है.
भारतीय वायुसेना को मिलेंगे कुल 22 ‘अपाचे हेलिकॉप्टर
बता दें कि अब तक भारतीय वायुसेना को कुल 12 ‘अपाचे हेलिकॉप्टरमिल चुके हैं. भारत ने सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार और बोइंग कंपनी के साथ कुल 22 ‘अपाचे हेलिकॉप्टरसमझौता किया था. भारतीय वायुसेना को 4 अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप 27 जुलाई को मिली थी. इसके बाद 8 अपाचे हेलिकॉप्टर 2 सितंबर को भारत आए. बताया जा रहा है कि साल 2020 तक वायुसेना को सभी 22 हेलिकॉप्टर मिल जाएंगे.
कौन-कौनसे देश करते हैं अपाचे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल
गौरतलब है कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन इसी अपाचे का सबसे बड़ा शिकार बना था. अमेरिका ने अपाचे को बनाया और अफगानिस्तान से लेकर इराक तक दुशमनों को ढेर कर दिया था. भारत के अलावा अमेरिका, मिस्र, ग्रीस, इंडोनेशिया, इजरायल, जापान, क़ुवैत, नीदरलैंड्स, क़तर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, यूएई और सिंगापुर सहित कुल 15 देश हीअपाचे हेलिकॉप्टरका इस्तेमाल करते हैं.
साभार एबीपी न्यूज़ आशीष सिंघल 



Share To:

Post A Comment: