रबूपुरा डेड लाइन 



राम जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर सोमवार को रबूपुरा कोतवाली प्रांगण में कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने क्षेत्र के राजनैतिक व सामाजिक संगठन के लोगों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी ने कहा कि, हमें सभी धर्मों के लोगों व उनके धर्म का सम्मान करना चाहिए। आगामी कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि मामले की सुनवाई का फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म विशेष के लोगों पर अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी ना करें। यदि किसी भी व्यक्ति ने सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से शांति व्यवस्था बिगाड़ने या एरिया का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी ने सोशल मीडिया पर किसी भी विवादित पोस्ट पर ध्यान नहीं देने की अपील की।इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किसान यूनियन भानु गीता भाटी, जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह, चन्द्रसेन प्रधान जी, करण ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजू मीणा, कपिल भाटी,जगदीश शर्मा, धर्मेंद्र भाटी ,जुबेर खान ,आदि लोग मोजूद रहे
Share To:

Post A Comment: