आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नॉएडा
दनकौर- दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक की पानी भरे गड्ढे में गिर कर मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है दनकौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया की मध्य प्रदेश निवासी 25 वर्षीय युवक रामेश्वर पुत्र हरिराम जोकि क्षेत्र में स्थित मोबाइल कंपनी विवो में गार्ड की नौकरी करता था। मिर्गी का मरीज होने की वजह से रामेश्वर को कभी भी मिर्गीका दौरा पड़ जाता था। वह सिलारपुर गांव में एक वकील के मकान में किराए पर रहता था रविवार को वह मकान के बाहर लगे हैंडपंप पर नहा रहा तो उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा ओर हेंडपम्प के आगे गन्दे पानी के बने गड्ढे में जा गिरा जिसे ग्रमीणों बहार निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


Post A Comment: