{आशीष सिंघल}
जनपद वासियों के लिए एक आवश्यक सूचना, सरकार के द्वारा विद्युत विभाग की सरचार्ज समाधान योजना की तिथि 15 फरवरी से बढ़ाकर 25 मार्च की गई पात्र विद्युत उपभोक्ता अधिकतम उठाएं लाभ जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों को जानकारी देते हुए उनका आह्वान किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरचार्ज समाधान का समय बढ़ा कर 15 फरवरी से 25 मार्च कर दिया गया है। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत जानकारी तैयार की गई है। जिसे डीएम वार रूम के माध्यम से आम नागरिकों तक भेजा जा रहा है। जिसका अवलोकन करते हुए सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। 
Share To:

Post A Comment: