आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बुलंदशहर के तत्कालीन DM रोशन जेकब और SSP मुनिराज की तारीफ, मंगलवार को मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से बोले, तुम्हारे जिले को दिए थे यह दो अच्छे अधिकारी, तुम वो भी नही आये रास ।
साभार दैनिक पीड़ित मानव:
बुलंदशहर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बुलंदशहर के तत्कालीन DM रोशन जेकब और SSP मुनिराज की तारीफ, मंगलवार को मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से बोले, तुम्हारे जिले को दिए थे यह दो अच्छे अधिकारी, तुम वो भी नही आये रास ।
1. जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने मौजूदा अफसरों को रोया था रोना, मांगे थे इनसे अच्छे अधिकारी । दीवार प्रकरण और जिला पंचायत के माॅल पर चर्चा करने से किया इंकार, केवल स्याना हिंसा मामले में की बात ।
महिला थाना एसओ के साथ बदसलूकी करने वालों का पुलिस ने धारा 151 में किया चालान, मंगलवार रात अंसारी रोड चौराहे पर चैकिंग के दौरान की थी अभ्रदता ।
बुलंदशहर निवासी दुबई के मेटल कारोबारी अनीस अहमद बर्नी के साथ ढाई करोड़ की चीटिंग, गांव अकबरपुर के उमर फारुख ने ढाई करोड़ रुपए हड़पे ।
1. एएसपी प्रमोद कुमार के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, रिपोर्ट में मुल्ला फारुख किया गया है नामजद ।
स्याना हिंसा मामले में फरार एक और आरोपी शिखर अग्रवाल अरेस्ट, पुलिस ने बुधवार देर रात हापुड़ से किया गिरफ्तार ।
1. भाजपा युवा मोर्चा में स्याना नगर इकाई का अध्यक्ष है शिखर, पुलिस ने उसे आज कोर्ट में पेश करके भेजा जेल ।
गैंगस्टर एक्ट कोर्ट से धारा 82 सीआरपीसी के तहत जारी उदघोषणा के आदेश की अवहेलना पर खुर्जा के मीट कारोबारी हाजी इमरान के खिलाफ दर्ज हो सकता है 174 ए का एक और मुकदमा ।
1. नोएडा की गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने 14 दिसंबर को जारी की थी उदघोषणा, उसके बाद क्राईम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशोक विक्रांत ने मीट कारोबारी के खुर्जा स्थित प्रतिष्ठान और मकान पर नोटिस किए थे चस्पा ।
2. मीट कारोबारी समेत 3 लोगों पर सूरजपुर थाना प्रभारी ने एक मर्डर केस में लगाई थी गैंगस्टर, उदघोषणा जारी होने के बाद वह नहीं कर रहा आत्मसमर्पण ।
सिकंदराबाद क्षेत्र के रामपुरा में पथराव और फायरिंग से दहशत, 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर ।
सिकंदराबाद में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करते पकड़े गए 6 लोग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उन पर किया जुर्माना ।
सिकंदराबाद में चंदेरु बिजलीघर से विधुत आपूर्ति ठप, दो दिन से अंधेरे में डूबे है दर्जनों गांव, ग्रामीणों में रोष ।
सिकंदराबाद में शिवनगर कालौनी निवासी 86 वर्षीय मनोहरलाल पेंशन के लिए काट रहा ब्लांक के चक्कर, नही हो रही कोई सुनवाई ।
संवेदनहीन हुआ सिकंदराबाद का सरकारी अस्पताल, मरीजों को खुद ढो रहे तीमारदार ।
नोएडा पहुंचे ईमानदार एवं तेज तर्रार IPS पुलिस ऑफीसर वैभव कृष्ण, गौतमबुद्ध नगर जिले के एसएसपी पद का संभाला दायित्व ।
1. दायित्व संभालने के बाद अधीनस्थ अधिकारी एवं थानेदारों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की दी हिदायत ।
2. "पीड़ित मानव" से की वार्ता, बोले "कानून के अनुसार होगा कार्य", गुण्डे, बदमाश और असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस ।
गाजियाबाद के यशोदा हास्पीटल में शनिवार 12 जनवरी को लगेगा नि:शुल्क हैल्थ चैकअप कैम्प, वरिष्ठ बेरियाट्रिक सर्जन आशीष गौतम मोटापा एवं उसकी वजह से होने वाले रोगों का करेंगे परीक्षण ।
झासी जिले के नबाबाद थाने में चित्रकूट जिले में तेनात SDM सौजन्य कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर, एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप ।


Post A Comment: