बता दे कि जैसा कि देखा जा रहा है ओर हमारी राज्य सरकार / माननीय योगी जी दनादन शौर मचाते हुए नजर आ रहे है कि ओर आला अधिकारियों को आदेश पर आदेश जारी कर रहे हैं कि बिजली उपभोक्ता से बकाया बिल /राजस्व जल्द ही जल्द वसूली की जाये ओर चोरी रोकी जाए। मगर इसका बिल्कुल उल्टा होता नजर आ रहा है आला अधिकारी अपनी लापरवाही व हीलाहवाली से बाज आने को तैयार नही है।
इस को लेकर एक नया मामला नये बिजली कनकशन के बिलो का ना खुलने का मामला सामने आया है। जो कि अब से 6 माह पूर्व जो नये बिजली कनकशन बिजली विभाग द्वारा किये गये थे ओर जे0ई कुलवीर सिंह की आई से किये गये थे वो सभी 73 नये कनकशनो के बिजली के बिल आज नहीं खुल पाये है। इस बात का खुलासा जब हुआ जब एक उपभोक्ता निजामुद्विन उर्फ निजामु मुहल्ला सरायझाँझन निवासी पिछले 5 माह से हाथ में रुपये लेकर बिल खुलवाने को व जमा करने को लेकर बिजली विभाग सिकन्दराबाद के जोखाबाद आफिस के दर दर भटकता रहा। लेकिन इस आफिस के किसी भी बाबू व अधिकारी ने सटीक जबाब नही दिया ओर ना बिल खुलवाने का कोई समय व रास्ता बताया। एक मेहरबानी नगर उपखंड अधिकारी नीतिन वर्मा जी ने इस उपभोक्ता पर जरूर कर की पिछले 6 माह के संपूर्ण बिल में अपने स्तर से 2100 रुपये जमा करा दिये। ओर अब फिर 1500 रुपये जमा कराने की नसीहत दे डाली ।
इसी को बात को लेकर जब परेशान पीडित उपभोक्ता हमारे राष्ट्रीय मानवाधिकार हि0सा0 के कार्यालय पर आ धमका ओर उसने अपना दुखड़ा हमारे संवाददाता पवन शर्मा के सामने रोया तो उसकी पूरी
जानकारी जुटाते हुए सुत्रो के हवाले संपूर्ण जानकारी विभाग से की ओर उपखंड अधिकारी नीतिन वर्मा जी से भी। तब महोदय जी ने भी खुद स्वीकार किया कि पिछले बिजली कनकशन जो जे0ई कुलवीर सिंह की आई0डी से दिये गये थे उन सभी कनकशनो के बिल आज तक नहीं खुल पाये है ओर बताया कि हम प्रयास कर रहे है कि यह काम हम जल्द ही कर लेगे समय सीमा कुछ नहीं बतायी गयी
देखना होगा की यह 73 बिजली के बिल कब तक खुल सकेंगे। ओर उपभोक्तायो इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पीडित प्रार्थी की सुनिये अपबीती गुहार इस विडियो के माध्यम से की उपभोक्ता कितना सुखी है इन अधिकारीयो की लापरवाही से।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य प्राची शर्मा की रिपोर्ट


Post A Comment: