आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
दनकौर। छात्राएं और महिलाएं सुरक्षा के प्रति असमाजिक तत्वों से सजग रहें और पुलिस को बिना डरे घटना की सूचना दे। पुलिस तत्काल आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। मंगलवार को कस्बे में द्रोण गोशाला समिति और रमेशचंद विद्यावती ट्रस्ट द्वारा संचालित एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल छात्राओं और महिलाओं से कहीं। उन्होंने कहा कि छात्राएं सोशल मीडिया से दूर रहने का प्रयास करें। स्कूल कॉलेज जाते समय असमाजिक तत्वों को पुलिस और राहगीरों की मदद लेकर मौके पर ही सबक सिखा दे। यदि कोई थाना स्तर का कर्मचारी आपकी शिकायत दर्ज नहीं करे तो 1090 पर फोन करके शिकायत कर सकती है। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे गोतम बुध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार बच्चू सिंह ने बच्चो से कहा कि अच्छी शिक्षा से ही ऊंचे मुकाम हासिल हो सकते है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चो और महिला शिक्षकों ने भारत दर्शन और देश भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल संचालक संदीप जैन, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, प्रिंसिपल गार्गी घोष, वंदना शर्मा, सोनिया गुप्ता, पूनम चौधरी, किरन और सुनीता आदि मौजूद रहे।





Post A Comment: