बुलन्दशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सनोटा गांव में खेत पर मजदूरी करने जा रहे एक 28 वर्षीय युवक की विद्युत के तार की चपेट में आने से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई जैसे यह सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने गुलावठी सिकन्द्राबाद रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसी तरह इस जाम को खुलवाया गया दरअसल ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे कि मृतक के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता और एक परिवारीजन को नौकरी दी जाए इस बारे में एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार और एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने में मशक्कत की जिसके बाद 5 लाख धनराशि का चेक विद्युत विभाग की तरफ से मृतक योगेंद्र उर्फ छोटन के परिजनों को दिया गया फिलहाल माहौल सामान्य है और जाम को खुलवा दिया गया है तो वहीं सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,फिलहाल इस बारे में एडीएम प्रशासन ने परिजनों को आर्थिक सहायता के अलावा तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ भी मृतक मजदूर के परिजनों को देने का भरोसा दिया है।

बुलंदशहर से मुकेश आर्य के साथ प्राची शर्मा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: