आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
नई दिल्ली: आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट कराकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीड़िता को बिना वक्त गवांए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया. पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस ने हवाई अड्डे के टर्मिनल वन से सफदरजंग अस्पताल तक 13 किलोमीटर के रास्ते को 18 मिनट में तय किया. एंबुलेंस के आगे पुलिस की जीप भीड़ हटाने के लिए चल रही थी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी तक गंभीर रूप से जली हुई है.


Post A Comment: