आशीष सिंघल दनकौर
दनकौर : एक महिला ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर सेक्स रैकेट चलाने और विभिन्न महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपित के खिलाफ जांच बैठाने और मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। गाजियाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने ब्रहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बहन ग्रेटर नोएडा में एक किराये के मकान में रहती है। यह मकान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का बताया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारी के साथ एक आशा कार्यकर्त्री भी रहती है। आरोप है कि विगत दो दिसम्बर को पीड़िता अपनी बहन से मिलने उसके घर गई तो आरोपित आशा कार्यकत्री ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के साथ एक कार में बैठकर पीड़िता के घर छोड़ने की बात कही गई। आरोप है कि रास्ते मे आरोपित अधिकारी ने तरह तरह के लालच देकर अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा सहमत नही होने पर उसे हथियार के बल पर नशीला पदार्थ पिलाने का भी प्रयास किया गया मगर पीड़िता ने सूझबूझ से काम लिया और आरोपित का विरोध करती रही। आरोप है कि असफल होने पर आरोपित उसे नॉलेज पार्क क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अपने घर मे सेक्स रैकेट चलाता है और इस काम मे उसकी सहायता एक आशा कार्यकर्ती करती है। आरोप है कि काम के बहाने आशा कार्यकर्त्रियों को घर बुलाकर किसी तरह उनकी अश्लील वीडियो बना ली जाती है। बाद में ब्लैकमेल करके उन्हें शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर मजबूर किया जाता है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर से शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ जांच कराने की मांग की है।


Post A Comment: