(दनकौर आशीष सिंघल)
कल रात्रि 14।10।18 दिन रविवार को महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर थाना दनकौर प्रभारी राजपाल सिंह तोमर द्वारा किया गया कस्बे के प्रमुख मार्गो से बहुत ही सुंदर सुंदर बैंड बाजो झांकियों के साथ निकाली गई महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा से पहले आतिशबाजी का भी जबरदस्त प्रदर्शन हुआ मुख्य मार्गों में सैकड़ों लोगों और महिलाओं ने फूल बरसा के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती की झांकियों का दर्शन किया और फूल बरसा की महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित शोभायात्रा में पुलिस की व्यवस्था भी बेहद दुरुस्त रही अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा दनकौर केअध्यक्ष मनीष सिंघल ने बताया हमारा वैश्य समाज व शहर के सभी बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से यह शोभायात्रा हर साल निकाली जाती है अग्रसेन जी महाराज जी का स्वरूप सोनू सिंघल बने, भामाशाह का स्वरूप सुनीत मांगलिक बने, महाराणा प्रताप का स्वरूप जतिन मांगलिक बने, गणेश जी का स्वरूप ध्रुव गर्ग बने इस मौके पर मुकेश गर्ग, प्रबंधक पवन तायल, उमेश गर्ग कोषाध्यक्ष, रजनीकांत अग्रवाल प्रबंधक श्री द्रोण गौशाला समिति दनकौर, संदीप गर्ग उप प्रबंधक श्रीधर गौशाला समिति दनकौर, संदीप जैन संचालक एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल दनकौर, मनीष मांगलिक, प्रमोद सिंघल, सुशील मांगलिक, मोनू सिंघल, दीपक गोयल, मनीष गर्ग उर्फ मोनू , सुभाष मांगलिक, राजीव सिंघल, पवन कबाड़ी, सुनील गोयल उस्ताद आदि लोग उपस्थित रहे!






Post A Comment: