(ककोड़। सिकंदराबाद आशीष सिंघल)
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है। ग्रामीण क्षेत्र में नारी शिक्षा का प्रचार प्रसार वर्तमान समय की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री झाझर में इनायतपुर रोड पर विद्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज के भूमि पूजन शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय जनता को संबोधित कर रहे थे।
      केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भरसक प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी ने इस अवसर पर कहा लड़कियां आज भी समाज में उपेक्षित रहती हैं। लड़कियों की शिक्षा के प्रसार के लिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज के शिक्षित वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने नारी शिक्षा के विकास के लिए क्षेत्रीय बुद्धिजीवी लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ ए एच एस सिंह ने कहा कि नवरात्र शुभ समय होता है। इस अवसर पर शक्ति की उपासना की जाती है। यह शुभ कार्य नवरात्र के शुभ अवसर पर हुआ है अवश्य ही विद्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज का नाम क्षेत्र के अग्रणी कॉलेजों में रहेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर सीबीडीटी के पूर्व चेयरमैन श्री सुधीर चंद्रा ने भी क्षेत्रीय लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद्रा ने की। इस अवसर पर सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर सतीश शर्मा, डॉक्टर त्रिवेद कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और अनिल पाराशर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट किए। मनोज बालियान चित्रकार ने केंद्रीय मंत्री को वृत्त चित्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री रमेशचंद्र विद्यावती चैरिटेबल ट्रस्ट के  शशि गर्ग, राम अवतार गोयल, रामप्रकाश गोयल, श्रीमती विद्यावती देवी उपस्थित रहे। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र के 21 गांव की कन्याओं ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। ट्रस्ट की ओर से कन्याओं को वस्त्र दान किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर बी एल शर्मा डॉ एन के शर्मा डॉ सुनील यादव डॉक्टर गंगा सिंह पंडित नरेंद्र शर्मा प्रेमचंद शर्मा चिंतामणि शर्मा शकुंतला देवी सविता शर्मा ममता देवी और चित्र भर के गणमान्य जन उपस्थित रहे!


Share To:

Post A Comment: