दनकौर आशीष सिंघल:



आज दिनांक 26.11.18 को भारतीय किसान यूनियन भानू की विशेष बैठक दनकौर कैंप कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता टीकम नागर व संचालन राजीव नागर ने किया बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने सभी सदस्यों के विचार सुनकर घोषणा की कि आने वाली 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पूरे जनपद गौतम बुद्ध नगर के किसान दनकौर के जेपी हाईवे के उतार पर( गलगोटिया) के सामने धरने पर बैठेंगे जैसा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर भानु प्रताप जी के निर्देशानुसार "भारत का किसान सड़कों पर "के आधार पर किया जा रहा है जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना मुख्य मुद्दा रहेगा
 1. किसान आयोग का गठन किया जाए 
2. 60 वर्ष के ऊपर की आयु के किसान को 5000 वृद्धा पेंशन दी जाए 3. किसान आयोग के गठन में केवल किसानों को रखा जाए 
4.किसान आयोग को फसलों का मूल्य तय करने के लिए आजाद किया जाए 5.दुर्घटना में मरने वाले किसान से परिवार या पत्नी को एक करोड़ रुपए केन्द्र सरकार द्वारा  दिया जाए
6.  प्रादेशिक पुलिस:- दरोगा, कोतवाल, सिपाही या किसी भी रैक के अधिकारी की मुठभेड़ या दुर्घटना में मारे जाने पर उसकी पत्नी को केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ रू दिया जाए
 7.देश की सेवा करते हुए विदेशी सेना के द्वारा या आतंकवादियों के द्वारा जल सेना, थल सेना, वायु सेना, बीएसएफ के जवान जो देश की सेवा करते हुए सहीद होते है उनको माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उनकी पत्नी को 5 करोड़ का दिया जाए     
                 प्रादेशिक मांग 
1.गन्ना के बकाया भुगतान को  अविलंब दिया जाए 
2.उत्तर प्रदेश की सभी नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए
3 किसानों एवं गांवों में 24 घंटे बिजली दी जाए
4. उत्तर प्रदेश की सड़कें खस्ता हालत में है उन्हे जल्दी ठीक कियाजाए 
5.जो अधिकारी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाय उनको तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाए
6. किसानों का रुका हुआ 64%  अतिरिक्त  दिया जाए 
7.किसानों  का 10%का प्लॉट प्राधिकरण द्वारा शीघ्र लगा कर दिया जाए 
      पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलराज भाटी, प्रदेश संरक्षक स्वतंत्र पाल सिंह, प्रदेश संयोजक राजेंद्र नागर, मंडल प्रवक्ता महकार  नागर जिला अध्यक्ष जयवीर नागर, जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता भाटी, जगदीश शर्मा प्रेम सिंह, भाटी विकास गुर्जर राजकुमार नागर तहसील अध्यक्ष नोएडा महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा डॉ शकील जुल्फीकार मास्टर धीरज प्रदीप कसाना, युवा तहसील अध्यक्ष,अजीत शर्मा ,आनंदनागर, रवि नागर, शिवराज बंसल ,आदेश गोयल, सुरेंद्र समसपुर, ठाकुर सुनील सिंह, नितिन भाटी ,करतार घाटी ,राजवीर मुखिया ,संतरा सिंह ,ठाकुर रामराज सिंह ,योगेंद्र पाल सिंह ,उदल सिंह, सुशील चाचली, गौरव भाटी ,ठाकुर विशाल भाटी एडवोकेट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: