बड़ी सोच और विश्वास उन्नति का मूल मंत्र। एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा
एसडीआरवी स्कूल में हुआ ड्रेस वितरण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह।
दनकौर। अगर आदमी की सोच बड़ी हो और विश्वास हो तो वह लगातार प्रगति कर सकता है यह विचार गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने दनकौर के श्री द्रोण गौशाला समिति द्वारा संचालित एसडीआरवी विद्यालय में ड्रेस एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहे उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं इस मौके पर एसएसपी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीते बच्चों को पुरस्कार व स्कूली छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की इससे पहले एसएसपी का प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर एसएसपी ने विजेता छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई भी की इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए इस मौके पर श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, स्कूल के संचालक संदीप जैन,विशिष्ट अतिथि शशि गर्ग सीए, अरविंद गोयल, राकेश गर्ग ,महिपाल गर्ग ,पवन खटाना ,सुशील बाबा स्कूल की प्रधानाचार्य गीता सिंह स्कूल के स्टाफ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















Post A Comment: