आशीष सिंघल 24 एक्सप्रेस न्यूज


बुलंदशहर  सिटी के बाईपास रोड पर स्थित मारुति के वर्कशाॅप में पथराव, गांव मीरपुर के ग्रामीणों ने मालिक विनीत चड्ढा समेत 4 लोगों को किया घायल ।
1. एक्सीडेंट करके भागी एक ईको गाड़ी घुस गई थी वर्कशाॅप में, उसका पीछा करते आ रहे ग्रामीणों ने गाड़ी वाला हाथ ना आने पर वर्कशाप में कर दिया पथराव । 
सिटी के मोहनकुटी में विवाहिता अर्चना की संदिग्ध हालात में मौत, दोपहर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मृतका की दो साल पूर्व हुई थी शादी ।
1. परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के मुहल्ला सराय झाझन दबिश में गई पुलिस टीम पर पथराव, मुहल्ले के लोगों ने एक दारोगा को मारा पत्थर, एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी मारपीट में किए घायल ।
1. दो दिन पूर्व विधुत कर्मियों के साथ हुई मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस, एक बालक भी टांग में छर्रे लगने पर घायल ।
2. बाद में भारी पुलिस फोर्स पहुंचने पर पुलिस ने 17 लोगों को लिया हिरासत में, आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा ।
3. इससे पहले दिन में आज मुहल्ला सोगियावाड़ा में बकाया वसूली को गई विधुत टीम के साथ हुई थी मारपीट, तोड़ दिए थे मोबाईल, फाड़ दिए थे सरकारी दस्तावेज ।
4. दो दिन के भीतर विधुत कर्मियों के साथ मारपीट और आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर विधुत कर्मियों ने शहर की विधुत आपूर्ति कर दी थी ठप्प ।
ककोड़ कस्बे के मुहल्ला ठकुरान में पूर्व विधायक के भाई के घर डाका, गृहस्वामी खेत पर गया था पानी लगाने, पीछे से बदमाशों ने घर में धावा बोलकर लाइसेंसी बंदूक समेत 17 लाख से अधिक कीमत के आभूषणों पर किया हाथ साफ ।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव खुशहालगढ़ के विद्यालय में टला हादसा, स्कूल परिसर में अचानक बिजली का तार टूटकर गिरने से बाल-बाल बचे बच्चे ।
खुर्जा देहात क्षेत्र में अगवाल फाटक पुल के पास हादसा, सवारियों से भरी टाटा 407 अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल ।
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव क्रियावली के जंगल में युवक की हत्या, चाकू से गुदा मिला शव, शव की नही हुई पहचान, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुलंदशहर ।
खुर्जा के रमामूर्ति पब्लिक स्कूल में खसरा रूबेला का टीका लगाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, स्कूल प्रबंधन ने दोनों को आनन फानन में पहुंचाया अस्पताल ।
जिला पंचायत में चेयरमैन और एएमए में ठनी, रुके विकास कार्य । मैम्बरों ने भी एएमए के खिलाफ खोला मोर्चा, पंचायत राज मंत्री का घेराव करके क्रिया-कलापों का सौपा चिट्ठा ।
1. बुलंदशहर एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए थे मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मैम्बर उनके पास पहुंचे थे एएमए की शिकायत लेकर, तबज्जो ना मिलने पर मैम्बरों ने फाड़ा शिकायती पत्र तो मचा गया हड़कंप ।
मुंबई के आतंकी हमले में शहीद जवानों को जहांगीराबाद में उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, नगर अध्यक्ष संजय कंसल के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उनकी याद में जलाए दीप ।
1. महामंत्री संजय वर्मा, युवा अध्यक्ष नितिश अग्रवाल, आयुषमान कंसल, डॉ हसमुद्दीन सैफी, अमित कंसल, पीलू गुप्ता, सतीश गर्ग, अशोक जोशी, हिमांशु गर्ग, महामंत्री सुमित वर्मा, उपाध्यक्ष रोनी पहाड़ी, राहुल बंसल, विशाल कंसल आदि रहे मौजूद ।
आतंकी जाकिर मूसा के मेरठ जोन के जिलों में छिपे होने की आशंका से अलर्ट हुई यूपी पुलिस, मेरठ ज़ोन के एडीजी प्रशान्त कुमार ने बुलंदशहर समेत जोन के सभी एसएसपी को भेजा परिपत्र, दिए अपने-अपने ज़िलों में हाईअलर्ट रहने के आदेश ।

Share To:

Post A Comment: