सिकन्द्राबाद आशीष सिंघल।
गंगा स्नान को जा रही बुग्गी में सीमेन्ट से भरे टैक्टर-ट्रोला ने मारी टक्कर ।
बुग्गी में सवार तीन श्रद्धालु सीमेन्ट के कट्टो के नीचे दबे!
ट्रोला के नीचे दबने से बैल की मौके पर मौत । बुग्गी सवार श्रद्धालु हीरालाल गढ़ी निवासी बताये जा रहे है । ट्रोला में थे 700 कट्टे सीमेन्ट के , जिनके नीचे दबे थे श्रद्धालु , टैक्टर चालक मौका देख मौके से हुआ फरार । सूचना पाकर मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह ,ग्रामीणों व राहगीरो की मदत से कट्टो के नीचे से निकाला तीनो श्रद्धालुओं को और 108 एम्बुलेंस की मदत से पहुचाया सरकारी अस्पताल । डॉक्टरों ने श्रद्धालुओं की गम्भीर स्थिति को देख किया रेफर।
बड़ा सवाल!आखिर ऐसे ओवरलोड वाहनों पर पर पुलिस क्यो नही करती कार्यवाही ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश ।श्रद्धालु हीरालाल गढ़ी से गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान करने जा रहे थे । देर रात गुलावठी रोड पिरबियावानी गांव का मामला ।


Post A Comment: