बुलन्दशहर हाईलाईट सिंघल
12 12 2018
12 12 2018
स्याना वबाल मामला पुलिस की बड़ी कारवाही, फरार आरोपी 21 नामजद व 5 जांच में सामने आए अभियुक्तो के पुलिस ने एन बी डव्लू और कुर्की चस्पा के कोर्ट से वारंट किये प्राप्त।
एन बी डब्लू व कुर्की में चर्चित नामजद
योगेश राज, विशाल त्यागी, सत्येंद्र राजपूत, भूपेंद्र राघव, रवि लोधी, शिखर अग्रवाल, राजकुमार पूर्व प्रधान,सचिन जाट, रमेश जोगी,विनीत, सौरभ, छोटू, सतीश, पवन विक्रांत, बबलू, अंकुर, रोबिन, टिंकू , गुड्डू, हरेंद्र नामजद शामिल
स्याना बवाल में इसके अलावा प्रकाश में आये राहुल, डेविड,जानी ,सौरभ लोकेंद्र कुल 26 के कोर्ट से एन बी डब्लू कुर्की चस्पा के वारंट जारी।
स्याना बवाल मामला पुलिस जांच में सामने आये दो और अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
गिरफ्तार अभियुक्तो में नितिन पुत्र बृजेश सिंह मोहित पुत्र बिजेन्द्र सिंह चिंगरावठी निवासी शामिल।
स्याना बवाल मामला अभी तक कुल 11 गिरफ्तारी जिसमे केवल एक नामजद शामिल।
स्याना बवाल मामला प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगा म्रतक सुमित के पिता ने 18 दिसम्बर को सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह का किया ऐलान।
जिला मजिस्ट्रेट ने सोनू उर्फ फिरोज पुत्र वकील अहमद, निवासी ग्राम-इस्लामाबाद, थाना-खुर्जा देहात को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिला कारागार बुलन्दशहर में कारागार के अधीक्षक की अभिरक्षा में किया निरूद्ध।
थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत घटित भैंस चोरी की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त चोरी की गयी 04 भैंस सहित गिरफ्तार।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों के बीच वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से डीएम ने प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किया रवाना।
गुलावठी क्षेत्र के बराल में अज्ञात बदमाशों ने किसान की गला रेतकर बेरहमी से की हत्या।
बीएसए कार्यलय पर प्रदर्शन, शिक्षकों ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन का किया विरोध।
थाना ककोड क्षेत्र मे महिला सना पत्नी निजाम की आत्महत्या की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस,फर्जी सूचना देने वाले को भेजा हवालात।
एसडीएम सदर ने दिया इज्जितमा आयोजको को तीन दिन में आयेजन स्थल के आस पास से प्रदूषण सामग्री हटाने का नोटिस,नही हटाने पर होगी प्रदूषण हटाने में लगी राशि की जुर्माना वसूली व अन्य सख्त कानूनी कार्यवाही
मौसम ने लिया अचानक यू टर्न हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, सूर्य देवता के कम हुए दर्शन।


Post A Comment: