24Express news Aligarh
Date 12/12/18 8;00pm
Jitendra Garg
✍शिवपाल खेमे के नेता एहसान के खिलाफ एक और मुकदमा
शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता आजमगढ़ निवासी एहसान खान के खिलाफ हरदुआगंज पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 19 सितंबर को नौशाद, मुस्तकीम गैंग के हाथों मारे गए योगेंद्र और उनकी पत्नी के मामले में योगेंद्र के भाई ललित कुमार को धमकाने के मामले में हुआ है।ललित का कहना है एहसान खान उसे अतरौली ले गए और हत्या आरोपियों के पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाया था। बता दें पूर्व में साधु रूपदास की हत्या में इनके भाई ने भी एहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
✍अलीगढ़ नगर निगम ने बढ़ती हुई ठंड को देखकर किया अलर्ट, कोई भी व्यक्ति नहीं सोएगा खुले में
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए शेल्टर होम का किया निरीक्षण। मैरिस रोड पर चिह्नित अवैध अतिक्रमण व ध्वस्त किये गए अतिक्रमण को देखा।शैल्टर होम में सभी व्यवस्थाओं को किया एक्टिव।खुले में न सोने की अपील की।शैल्टर होम की प्रतिदिन की निगरानी के लिए सोंपे दायित्व।रोज़ होगी शैल्टर होम की समीक्षा-नगर आयुक्त। सुख सुविधाओं से लैस होंगे नगर निगम के शेल्टर होम।इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की टीम रही मौजूद
✍रिमांड पर आये सादिक ने काबुला एएमयू छात्र पर चलाई थी गोली हथियार बरामद हुआ
एएमयू से पीजी डिप्लोमा कर रहे आजमगढ़ के याशिर पर मुरादाबाद निवासी सादिक ने गोली चलाई थी।सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया मंगलवार को सादिक रिमांड पर लिया गया था।इस की निशानदेही पर जमालपुर रेलवे लाइन से हमले में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।पूछताछ में पता चला की यासिर पर इसी ने गोली चलाई थी।इसके साथ अन्य युवक भी थे।पूछताछ के बाद इसे जेल में दाखिल कर दिया गया।बाकी की तलाश जारी है। साजिद ने पुलिस के दबाव के चलते पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर किया था।
✍मडराक क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार मामी, भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, उपचार के दौरान भांजे की मौत
थाना मडराक क्षेत्र के गांव जालौर निवासी पूरन पत्नी भुरिया देवी की बेटी की शादी में भूरिया का भांजा अरुण(22 वर्ष)पुत्र संतराम निवासी करनाल थाना हरियाणा पानीपत शादी में शामिल होने आया हुआ था।अरुण अपनी मामी भुरिया देवी के साथ बाजार से सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था,तभी रास्ते में मथुरा रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने मामी और भांजे को रौंद दिया।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई।और भुरिया का उपचार चल रहा है घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी।
✍अब जीपीएस और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा स्कूली वाहनों के लिए
अब स्कूली वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी के साथ स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य होगा, ताकि वाहन 40 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से चल न सके। इसके लिए उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के चैप्टर नौ ए में नई धारा जोड़ने का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया। इसके साथ ही संशोधन में यह भी प्रावधान किया गया है कि स्कूली वाहन के ड्राइवर व कंडक्टर वर्दी में ही होंगे। छात्राओं को ले जाने वाले वाहन में एक महिला अटेंडेंट जरूर होनी चाहिए। साथ ही स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले वाहन मालिकों से लेकर चालकों और परिचालकों को उच्चतम न्यायालय के आदेश को मानने के लिए बाध्य किया जाएगा। इसके तहत बड़ी बसों के छोटे वाहनों के साथ ही स्कूलों के साथ अनुबंधित ठेका गाड़ी व स्कूल वैन पर भी सरकार के नियम-कानून लागू होंगे।
✍अब जरूरी नहीं एएनएम बनने के लिए इंटरमीडिएट साइंस से होना
अब स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (एएनएम) बनने के लिए इंटरमीडिएट साइंस से होना जरूरी नहीं है। इंटरमीडिएट विद्यार्थी ने किसी भी विषय से किया हो वह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बनने के लिए योग्य हो सकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (महिला/पुरुष) अराजपत्रित सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। साथ ही कैबिनेट ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत एएनएम की भर्ती व संविदा पर कार्यरत एएनएम को लिखित परीक्षा में हर साल तीन अंक और 5 साल से संविदा पर कार्यरत को अधिकतम 15 अंक का वेटेज देने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही यह भी मंजूर किया कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग स्कूलों से प्रशिक्षित व यूपी मेडिकल काउंसिल के पंजीकृत अभ्यर्थियों के चयन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जिला चिकित्सालयों में अस्थायी रूप से प्रशिक्षण केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव मंजूर किया गया है। प्रदेश सरकार इंटरमीडिएट (किसी भी विषय) के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी लेकर अब विसंगति को दूर कर देगी।
✍मंगलवार को जारी हुए परिणाम यूपी टीईटी में 33 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उच्च प्राथमिक (यूपी टीईटी) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में पंजीकृत कुल 612930 परीक्षार्थियों में से कुल 569515 शामिल हुए। परीक्षा में कुल 188646 परीक्षार्थी (33.12 फीसदी) ही पास हुए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 12 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देखने के साथ उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक परीक्षा 18 नवंबर को प्रदेश के 1051 केंद्रों पर हुई थी। उत्तरमाला 22 नवंबर को जारी की गई। इसके बाद सचिव की ओर से परीक्षार्थियों की आपत्ति सुनने के बाद तीन प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया गया था।
✍उचित मानदेय न मिलने पर शिक्षकों ने भरी हुंकार
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय नेतृत्व में निकाली जा रही शिक्षक सम्मान यात्रा का शहर में आगमन पर मंगलवार को जिला कार्यकारिणी व शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। डीआईओएस दफ्तर पर धरना स्थल से वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय की घोषणा नहीं की गई तो शिक्षक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर लखनऊ शिक्षक खंड के एमएलसी उमेश द्विवेदी ने तीखे स्वर में सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों के हित में फैसले लिए जाने की बात कही। बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड के एमएलसी संजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि हम सम्मानजनक मानदेय देंगे। लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा को घमंड आ गया और पुराना मानदेय भी बंद कर दिया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेनू मिश्रा, अशोक राठौर ने कहा कि जंतर-मंतर पर सात जनवरी को पीएम से सीएम की शिकायत की जाएगी। प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार ने शीघ्र उचित मानदेय की घोषणा नहीं की तो पूरे प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद पीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट व डीआईओएस दफ्तर के वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल को सौंपा गया। पवन शर्मा को महासभा का जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। यहां प्रशांत भारद्वाज, देवराज शर्मा, सीपी गौतम, नरेंद्र भारद्वाज, धनेश शर्मा, बबलू होल्कर, उदयवीर बघेल, गणेश दत्त शर्मा, चौ. रंजीत सिंह, लोकेश उपाध्याय, इलियास खां, अमित कुमार, छत्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।
✍हाईकोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने एक नवंबर के एकल पीठ के दिए आदेश पर लगाई रोक
हाईकोर्ट की लखनऊ खड़पीठ के दो जजों की पीठ ने 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच पर रोक लगा दी है। भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों पर एकल पीठ ने एक नवंबर को भर्ती की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। प्रदेश सरकार ने इस मामले के खिलाफ विशेष अपील दायर की थी। खड़पीठ इस याचिका पर 21 दिसंबर को अपना निर्णय सुना सकती है। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस मनीष माथुर ने मंगलवार को विशेष अपील पर करीब दो घंटे सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने करीब एक घंटे तक सरकार का पक्ष रखा। वहीं याचियों की ओर से वकीलों ने 45 मिनट अपनी बात रखी। इसके बाद खंडपीठ ने एकल जज की सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी।
✍कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार राजस्थान की जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से दिलाएगी निजात
राजस्थान प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल के कार्यालय पर हर्षोल्लास के बीच मुंह मीठा कराया गया। हालांकि राजस्थान का विधानसभा चुनाव प्रभारी होने के नाते बंसल खुद यहां मौजूद नहीं रहे लेकिन उनकी टीम के कांग्रेसियों ने एक दूसरे को बधाई दी। बंसल ने फोन पर बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार अब वहां की जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से निजात दिलाएगी। सरकार बनाने के बाद पहला और सबसे बड़ा काम यही है।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg


Post A Comment: