बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट
अफवाह उ़़ड़ी थी कि हुक्का बार पर पड़ा है पुलिस का छापा
गाजियाबाद आशीष सिंघल:-
थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। वहीं रेस्टोरेंट पर भी किसी अनहोनी की आशंका के चलते ताला लगा दिया है। हालांकि अफवाह भी यह उड़ गई थी कि रेस्टोरेंट के बराबर में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा है।

इस संबंध में उपनिरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि किसी ने पुलिस कप्तान के कैम्प कार्यलय पर फोन कर बताया है कि आरडीसी स्थित खाओ पियो रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। जिसमें कुछ युवक आपस में किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात घुंसे चलने लगे। इसके बाद रेस्टोरेंट में मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कप्तान के कैंप कार्यालय पर फोन कर दिया।
Share To:

Post A Comment: