(आशीष सिंघल)










सिकंदराबाद । चन्द्रकान्ता महाविद्यालय,पिरबियावानी  में वार्षिक खेल कूद प्रातियोगिता   का आयोजन दिनाक 17/12/18दिन सोमवार  को किया गया,कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति आशा यादव ने फीता काटकर किया,अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चो के बौद्धिक विकास के लिए खेल का बहुत  बड़ा योगदान है।प्लेटो का उदाहरण देते हुए उन्होंने  कहाकि एक स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ आत्मा निवास करती है,और खेल कूद से ही हमारा शरीर स्वस्थ होता है, वर्तमान समय मे खेल का महत्त्वपूर्ण योगदान है,उन्होंने  बच्चो को पुरस्कार भी वितरित किए, 
श्री लक्ष्य ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए,क्योकि  बच्चो  के बौद्धिक विकास के साथ साथ शारीरिक  विकास भी जरूरी है,
 महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि ए प्रातियोगिता 3 दिनों तक चलेगी, 
प्रातियोगिता के पहले दिन100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बी ए तृतीय वर्ष के शारुख खान प्रथम,अभिषेक बी ए सेकंड ईयर रहे,वही गोल फेक मेंशारुख खान प्रथम,एवम् सरजू तेवतिया दूसरे  स्थान पर रहे बालिका वर्ग में नेहा प्रथम,पवित्रा दूसरे स्थान पर रही।
तस्तरी फेक  बालक वर्ग में पंकज प्रथम एवम् पवनदीप दूसरे स्थान पर रहे,वही बालिका वर्ग  में नेहा प्रथम तथा तनु यादव  ने दूसरा  स्थान प्राप्त किया।
1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे रोबिन भाटी प्रथम,तथा राहुल राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया श्री मति आशा यादव, श्री लक्ष्य एवम् श्री राजेश जी ,एवम् प्राचार्य महोदय ने सभी विजेताओ को प्रमाणपत्र एवम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
प्राचार्य डॉ विप्लव ने सभी पत्रकार बंधुओ,आए हुए सभी गण्यमान लोगो का  आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय  के समस्त आचार्य मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: